Zodiac Sign Horoscope: देवगुरु बृहस्पति और ग्रह सेनापति मंगल वैदिक ज्योतिष के महत्वपूर्ण ग्रह हैं। इन दोनों के ग्रहों के योग-संयोग से देश-दुनिया पर व्यापक असर पड़ता है। जहां गुरु ग्रह बृहस्पति धर्म, ज्ञान, विवेक, धन, वैवाहिक सुख, संतान, आध्यात्मिक विकास और समाज में प्रतिष्ठा के कारक हैं, वहीं मंगलदेव ऊर्जा, साहस, क्रोध, भाई, भूमि, वाहन आदि के स्वामी ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों की हर हलचल और गतिविधियों का सभी राशियों पर असर पड़ता है। अगस्त महीने में ये दोनों शक्तिशाली ग्रह एक-दूसरे से शून्य डिग्री पर होकर गुरु-मंगल युति दृष्टि योग बना रहे हैं। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक होने के योग बन रहे है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
गुरु-मंगल युति दृष्टि का राशियों पर असर
वृषभ राशि
आर्थिक परेशानी दूर होने के प्रबल योग हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी। मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होने योग हैं। संयम से काम लेने की आवश्यकता है। उचित रणनीति से व्यापार में लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घर के बुजुर्ग के हेल्थ में सुधार होने से तनाव कम होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
कर्क राशि
व्यापार में धन लाभ होने से आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। कर्मचारियों को समय पर वेतन देने से उत्पादन और लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी का चक्कर से छुटकारा मिल सकता है। किसी रोग या इन्फेक्शन का निदान होने राहत की सांस लेंगे। मानसिक परेशानी मिटेगी। स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेज में दाखिला हो सकता है। धन की आमद बढ़ने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होगी।
कन्या राशि
कारोबार पर लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगा। बिजनेस में पार्टनर के हेल्प से लाभ में वृद्धि होगी। दोस्तों की सहायता से रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के करियर में स्थिरता आएगी, मन शांत रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। जमीन जायदाय के बंटवारे की समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें: मां से मिली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines