---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता

Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 7 की लड़कियां बहुत किस्मत वाली होती हैं। अक्सर बुद्धिमान, आत्मनिर्भर और चिंतनशील होने के कारण वे जीवन में खूब सफलता पाती हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है और ये क्यों इतनी लकी होती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: ज्योतिष विज्ञान की लोकप्रिय होती शाखा अंक शास्त्र एक बेहद रोचक विद्या है, जो यह उत्सुकता जगाती है कि केवल जन्मतिथि और नाम के आधार पर सटीक भविष्यवाणी कैसे की जा सकती है! यह वाकई में न केवल एक रोचक शास्त्र है, बल्कि विलक्षण विज्ञान है। अंक शास्त्र में कुछ मूलांक के लोगों को बहुत लकी माना जाता है।

इनमें से 7 एक ऐसा ही मूलांक है। मान्यता है कि इस मूलांक की लड़कियां और महिलाएं परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ये कम उम्र में ही सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ती हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, 7, 16 और 25 तारीखों में जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है। आइए जानते हैं, इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियों के गुण और विशेषताएं क्या होते हैं?

---विज्ञापन---

जन्मतिथि 7

फोटो: Meta AI

किसी भी महीने की 7 तारीख को जन्मी लड़कियों के बारे अंक ज्योतिष यह मानता है कि वे किस्मत की धनी होती है। वे केवल अपने लिए ही लकी नहीं होती है, बल्कि जो भी इनके संपर्क में रहता है, उनके लिए भी बेहद लकी साबित होती है। कभी-कभी यह भी देखा गया है, ऐसी लड़कियों के साथ रहने वाले लोग भी जीवन में बहुत तरक्की कर जाते हैं। इसलिए इनकी तुलना पारस पत्थर से की जाती है, जो लोहा को भी सोना बना देती है।

---विज्ञापन---

जन्मतिथि 16

फोटो: Meta AI

अंक शास्त्र में मूलांक 7 को ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है। किसी महीने की 16 तारीख को इस दुनिया आई लड़कियां बेहद तार्किक होती हैं। वे किसी भी समस्या का समाधान खोजने में कुशल होती हैं। इसलिए जीवन में ये कभी फंसती या ठहरती नहीं हैं और अपने जीवन में खूब सफलता पाती हैं। ये लड़कियां अपने स्वभाव के चलते बहुत कम उम्र में ही काफी लोकप्रियता पा लेती हैं। इस मूलांक की लड़कियों की एक और खासियत होती है कि उन्‍हें हर फील्ड की जानकारी होती है।

---विज्ञापन---

जन्मतिथि 25

फोटो: Meta AI

जन्मतिथि 25 की दोनों संख्याओं का योग भी 7 होता है यानी इनका मूलांक भी 7 होता है। अंक शास्त्र के मुताबिक, इस मूलांक वाली लड़कियों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती है। इसके साथ ही ये अपने परिवार के लिए बहुत लकी साबित होती हैं। अंक ज्‍योतिष के अनुसार, इसका कारण यह है कि इस मूलांक की लड़कियां बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज होती हैं और ये अक्सर ही टॉप करती हैं। इस मूलांक की लड़कियां जिस भी क्षेत्र में जाती हैं, वहां खूब नाम और पैसा कमाती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 11वें दिन ही खत्म हो गई होती महाभारत, दुर्योधन की एक गलती से पलट गया पूरा खेल, भीष्म भी हुए बेबस

ये भी पढ़ें: Palmistry: पति के लिए बेहद लकी होती हैं ये महिलाएं, जिनकी हथेली पर होती हैं ये खास रेखाएं और निशान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 31, 2024 10:41 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola