हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Visfotak Yog: मंगल-शनि ने बनाया 'विस्फोटक योग', शुरू होगा इन 3 राशियों का 'संघर्षपूर्ण' समय

Visfotak Yog: मंगल-शनि की युति से बना ‘विस्फोटक योग’ मिथुन, धनु और मीन राशियों के लिए संघर्ष बढ़ा सकता है। यह योग अंगारक योग जैसा प्रभाव देकर जीवन में चुनौतियां, तनाव और बाधाएं ला सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों पर इस योग का सबसे अधिक नेगेटिव असर होगा?

विज्ञापन

Visfotak Yog: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इससे उनकी युति वहां पहले से बैठे शनि ग्रह से हुई है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल-शनि युति को काफी अनिष्टकारी मानी गई है, जो ‘विस्फोटक योग’ कहलाता है। यह योग ‘अंगारक योग’ सदृश होता है यानी यह अंगारक योग जैसा ही चुनौतीपूर्ण फल देता है और जो कुछ राशियों, जैसे- मिथुन, धनु और मीन के लिए संघर्षपूर्ण हो सकता है। आपको बता दें कि मंगल और राहु के संगम को शास्त्रीय भाषा में ‘अंगारक योग’ कहते हैं, जो बेहद भयानक परिणाम देने लिए बदनाम है। आइए जानते हैं कि मंगल-शनि के ‘विस्फोटक योग’ से मिथुन, धनु और मीन राशियों के जातकों लिए क्या चुनौतियां और परेशानी बढ़ेंगी?

मिथुन राशि

मंगल और शनि की यह विस्फोटक युति आपके लिए मानसिक तनाव बढ़ाने वाली हो सकती है। काम में बार-बार रुकावटें आएंगी। मेहनत के बावजूद परिणाम धीमे मिलेंगे। करीबी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। बातों को गलत समझा जा सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। निवेश करने से पहले सोचें। नौकरी में दबाव बढ़ेगा। अधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। यात्रा में भी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर असर दिखेगा। सिरदर्द और थकान परेशान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Tri Jyeshta Dosha: ज्येष्ठ मास में क्यों नहीं करते ज्येष्ठ संतान का विवाह, जानें क्या है ‘त्रिज्येष्ठ दोष’

विज्ञापन

धनु राशि

यह विस्फोटक योग आपके पारिवारिक जीवन में अस्थिरता ला सकता है। घर में तनाव का माहौल बन सकता है। छोटी बात बड़ी बहस में बदल सकती है। मन अशांत रहेगा। निर्णय लेने में भ्रम होगा। कामकाज में देरी होगी। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। बचत कम होगी। उधार लेने की नौबत आ सकती है। करियर में असंतोष रहेगा। प्रमोशन या लाभ में रुकावट आ सकती है। रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। पेट और नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मीन राशि

आपकी ही राशि में मंगल-शनि की यह युति होने से प्रभाव अधिक गहरा रहेगा। विस्फोटक योग से जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास डगमगा सकता है। निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। काम में बाधाएं लगातार आएंगी। प्रयास के बाद भी सफलता दूर लगेगी। लोगों पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आर्थिक हानि की आशंका रहेगी। खर्च नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। अकेलापन महसूस होगा। मानसिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। थकावट और तनाव लगातार बना रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hair Falling in Dream: सपने में बाल झड़ते देखना किस बात का है संकेत, जानें क्या कहता है स्वपनशास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola