हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vastu Tips: घर के वास्तु से जुड़ी इन बातों का हमेशा रखें ख्याल, नहीं तो घर-परिवार पर पड़ेगा बुरा असर

विज्ञापन
घर के वास्तु से जुड़ी इन बातों का हमेशा रखें ख्याल, नहीं तो घर-परिवार पर पड़ेगा बुरा असर

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी चीजों का वास्तु के विरपीत रखना बेहद अशुभ साबित होता है। घर में उत्पन्न वास्तु दोष के बुरे प्रभाव से कई बार आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार तो वास्तु दोष का विपरीत असर नौकरी और व्यापार पर भी देखने को मिलता है। इसलिए वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर में रखी हुई चीजों को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए.

क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि घर में रखी हुई मामूली चीजें भी वास्तु के हिसाब से खास महत्व रखती हैं। अक्सर लोग इन चीजों को घर में गलत जगह रख देते हैं. या इसके गलत इस्तेमाल से खतरनाक वास्तु दोषों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक जानते हैं कि एक छोटी सी गलती आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकती है।

घर में इन वास्तु टिप्स का जरूर रखें ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर हमेशा अंधेरा रखना बेहद अशुभ है। वास्तु टिप्स के मुताबिक, मुख्य द्वार का रंग रोगन ठीक न होना या आकर्षक न होना भी अशुभ साबित होता है। दरअसल वास्तु की इस गड़बड़ी से जीवन में पग-पग पर असफलता ही हाथ लगती है।

यह भी पढ़ें: Dream Interpretation: सपने में इन 5 चीजों का देखना है बेहद शुभ, दिख जाए इनमें से कोई एक तो बन सकते हैं अमीर!

विज्ञापन
  • वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर में किसी गलत तस्वीर का इस्तेमाल भी गंभीर परिणाम देता है। ऐसे में घर में यह ध्यान रखें कि घर में किसी तस्वीर पर धूल ना जमी हो। इसके अलावा एक साथ बहुत सारे चित्रों का होना भी शुभ नहीं है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में अनावश्यक कलह होते रहते हैं।
  • घर मे कपड़ों और जूते-चप्पलों का इस्तेमाल करने के बाद इधर-उधर फेंक देना भी वास्तु दोष उत्पन्न करता है। वास्तु नियम के मुताबिक, जूतों और कपड़ों की अलमारी को हमेशा अव्यस्थित रखने से धन की बर्बादी होती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है। ऐसे में हमेशा इस बात का ध्यान रखें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पानी की बर्बादी से भी वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। ऐसे में घर के अंदर कभी भी पानी को बर्बाद ना होने दें। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि वास्तु के इस दोष से मानसिक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में पानी की बर्बादी से बचें।

यह भी पढ़ें: Money Tips: इस एक चीज को पर्स में रखने पर नोटों से भरा रहेगा बटुआ, मां लक्ष्मी खुश होकर करती हैं धन-वर्षा!

  • वास्तु नियम के मुताबिक, घर मे पुराने कपड़े-जूते रखना या पुरानी अनुपयोगी चीजों को घर मे जमा करने से राहु खराब होता है। घर मे बीमारियां और चिंताएं बढ़ती हैं। ऐसे में जूते-चप्पल से जुड़े वास्तु टिप्स का खास ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola