Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Trigrahi Yog: 12 साल बाद 15 जून से मिथुन राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, दूर होंगे इन 7 राशियां की मुश्किलें, होगा धन लाभ

Trigrahi Yog: 12 सालों के बाद 15 जून 2025 से सूर्य, बुध और बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में युति कर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। यह योग किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने या नई योजनाओं को लागू करने का यह उत्तम समय है और इस योग का 7 राशियों के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर होगा। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 13, 2025 10:47
trigrahi-yoga-of-sun-mercury-and-jupiter-in-gemini
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Trigrahi Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून, 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, 6 जून को बुध ग्रह भी अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। इस प्रकार मिथुन राशि में सूर्य, बुध और बृहस्पति के एक साथ आने से एक विशेष और दुर्लभ त्रिग्रही योग का गठन हो रहा है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मिथुन राशि में यह दुर्लभ त्रिग्रही योग 12 साल के बाद बन रहा है। यह योग 7 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों को करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

इस त्रिग्रही योग से मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास और साहस में जबरदस्त वृद्धि होगी। इस समय आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बनेंगे। लंबे समय से जो काम अधूरे थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। साथ ही, यात्राओं से लाभ के संकेत हैं और करियर में भी उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मंगल दोष के लक्षण क्या हैं, क्यों माना जाता है खतरनाक? जानें ज्योतिष कारण और ग्रह शांति के अचूक उपाय

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए यह समय करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है। शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए त्रिग्रही योग आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान आय में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है और जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। निवेश से फायदा होने के भी संकेत हैं। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह योग विदेश यात्रा, खर्च और मानसिक स्थिति को प्रभावित करेगा। विदेश जाने या वीजा से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और आप अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर जो विरोधी परेशान कर रहे थे, वे शांत होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय करियर और पारिवारिक जीवन में सुधार का संकेत देता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है और जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। पिता से संबंधों में मधुरता आएगी और उनके सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूर्ण हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग पारिवारिक सुख और धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि लेकर आएगा। घर में किसी मांगलिक या धार्मिक आयोजन की संभावना है। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे और घर के किसी सदस्य की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर यह समय मानसिक और आर्थिक रूप से सुखद रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए इस त्रिग्रही योग से विवाह और साझेदारी के मामलों में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं और विवाहितों के लिए दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापारिक साझेदारियों से लाभ मिलेगा और यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: यदि कर लिया तुलसी के ये 3 उपाय, समाप्त हो जाएगा मृत्यु का भय; प्रेमानंद महाराज से जानें क्या और कैसे?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 13, 2025 10:47 AM

संबंधित खबरें