---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Shani Yuti: 12 फरवरी को सूर्य-शनि की युति से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य! कामकाज से लेकर धन में होगी वृद्धि

Surya Shani Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल दाता शनि एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति 3 राशियों पर शुभ फलों के साथ होगी। 

---विज्ञापन---

Surya Shani Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में सूर्य और शनि दो ऐसे ग्रह हैं जिनकी कृपा अगर किसी व्यक्ति पर हो जाती है तो वो रातों रात अमीर हो सकता है। दोनों मजबूत ग्रह रंक को भी राजा बना सकते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल दाता शनि की युति बन रही है जिससे 12 राशियां अलग-अलग तरह से प्रभावित होंगी। शनि गोचर से पहले सूर्य के साथ कुंभ राशि में दोनों ग्रह रहेंगे और 3 राशियों पर खास कृपा बरसाएंगे।

12 फरवरी को बनेगी सूर्य-शनि की युति

वैदिक पंचांग के अनुसार वर्तमान में शनि ग्रह, कुंभ राशि में है जो 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 12 फरवरी 2025 को रात 10:03 मिनट पर सूर्य द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा।

---विज्ञापन---

सूर्य-शनि की युति से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य!

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि की युति लाभकारी रहेगी। नौकरी, व्यापार से लेकर करियर के मामले में इस राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। धन वृद्धि के लिए आपके द्वारा की जा रही मेहनत काम आएगी। रुके कार्य पूरे कर सकेंगे। संबंधों में सुधार होगा। पति-पत्नी के बीच तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि

सूर्य-शनि की युति सिंह राशि के लिए उत्तम रहेगी। एक कई डील पक्की कर सकते हैं। सफलता पाने में मदद मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बिना वजह का तनाव न लें और समझदारी से किया गया कार्य आपके लिए लाभकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: मार्च से 3 राशियों पर साढ़ेसाती और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए समय अच्छा चल रहा है। सूर्य और शनि की युति सफलता दिलाने में मदद कर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। अपने काम को ईमानदारी के साथ करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 11, 2025 09:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola