हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Surya Shani Yog: 3 जून को सूर्य-शनि बनाएंगे पंचांक योग, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

Surya Shani Yog: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक, 3 जून 2025 की रात से बजे सूर्य और शनि के बीच शुभ पंचांक योग बन रहा है। यह 72 डिग्री के कोण पर बनने वाला सकारात्मक ऊर्जा से युक्त ज्योतिषीय संयोग है। आइए जानते हैं, इस योग का सबसे अधिक लाभ किन 3 राशियों को मिलने की संभावना है?

विज्ञापन

Surya Shani Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 3 जून, 2025 की रात में 03:31 AM बजे से ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल के स्वामी शनि एक शुभ कोणीय योग का निर्माण करेंगे। इस कोणीय योग को पंचांक कहते हैं, जो तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री की कोणीय स्थिति में अवस्थित होते हैं। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, इस कोणीय स्थिति में सभी ग्रह एक-दूसरे से सकारात्मक ऊर्जा का आदान-प्रदान करते हैं।

पंचांक योग को अंग्रेजी में ‘क्विनटाइल एस्पेक्ट’ (Quintile Aspect) के नाम जाना है, जो कि दुर्लभ योग माना जाता है। आइए जानते हैं, 3 जून को बनने वाले सूर्य-शनि के पंचांक योग का सबसे अधिक सकारात्मक असर किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ने की संभावना है?

ये भी पढ़ें: Dahi ke Upay: दही का चमत्कारी असर, धन संकट और वैवाहिक तनाव से मुक्ति के 3 आसान उपाय

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। शनि के साथ पंचांक योग का बनना इस राशि के जातकों लिए नेतृत्व और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। आपको करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है, प्रमोशन या किसी नए जिम्मेदारी की संभावना है। यदि आप बिजनेस कर रहे हैं, तो कोई लंबी योजना अब फलीभूत हो सकती है। पारिवारिक सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। निवेश या नई शुरुआत के लिए भी दिन शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग वित्तीय दृष्टि से लाभकारी रहेगा। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं या विदेश से संबंधित कोई काम कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा, शोध या उच्च अध्ययन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। गुरु का प्रभाव और सूर्य-शनि का संतुलन आपकी समझदारी और धैर्य को निखारेगा। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है। मानसिक संतुलन और स्पष्ट सोच के कारण निर्णय लेने में लाभ मिलेगा। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर शनि की विशेष दृष्टि होती है। जब सूर्य इसके साथ पंचांक योग बनाते हैं, तो यह कुंभ राशि के जातक के जीवन में नई जिम्मेदारियों और स्थायित्व का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और सीनियर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। यह समय आत्मनिरीक्षण और योजनाओं को क्रियान्वित करने का है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के योग हैं, खासकर यदि आपने पहले कोई दीर्घकालिक निवेश किया हो। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगे। छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर इंसान को जरूर करना चाहिए जीवन में ये 5 काम, संकट में नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola