Grah gochar 2025: ज्योतिष में हर एक ग्रह की अपनी खासियत है, जिनके गोचर का समय-समय पर 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 24 जनवरी 2025 का दिन बेहद खास है। इस दिन सूर्य और बुध देव गोचर कर रहे हैं, जिसका असर आज से आने वाले 21 दिन तक सभी राशियों पर पड़ेगा।
चलिए जानते हैं साल 2025 में 24 जनवरी को किस समय सूर्य और बुध का गोचर होगा। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के लिए आने वाले 21 दिन बेहद खास रहने वाले हैं।
किस समय होगा सूर्य-बुध गोचर?
पंचांग की गणना के मुताबिक, 24 जनवरी 2025 को प्रातः काल 4 बजकर 52 मिनट पर सूर्य श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। शनि देव को श्रवण नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो न्याय और कर्मफल के दाता हैं। इसी दिन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर बुध मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, जो दुख, बीमारी, मृत्यु और शोक आदि के कारक ग्रह हैं।
ये भी पढ़ें- Lohri 2025: 12 या 13 जनवरी कब है लोहड़ी? जानें सही तिथि, संक्रांति का क्षण और पूजा विधि
इन 3 राशियों की परेशानियों को होगा अंत!
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध गोचर से सफलता के नए द्वार खुलेंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। विदेश जाकर काम करने की इच्छा नौकरीपेशा जातकों की जल्द पूरी हो सकती है। छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में प्रगति होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का घरवालों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। अचानक धन लाभ होने से दुकानदारों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जोड़ों के दर्द की समस्या से बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-बुध की ये चाल लाभकारी सिद्ध होगी। अटका हुआ पैसा जल्द कारोबारियों को वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रमोशन या सैलरी वृद्धि का शुभ समाचार आने वाले 21 दिन में नौकरीपेशा जातकों को सुनने को मिल सकता है। नया घर या वाहन खरीदने का सपना आने वाले 21 दिन में बिजनेसमैन का पूरा हो सकता है।
धनु राशि
सहकर्मियों संग चल रहा विवाद समाप्त होगा, जिसके बाद आप मन लगाकर ऑफिस में काम कर पाएंगे। छात्रों ने यदि उच्च शिक्षा के लिए विदेश के किसी स्कूल या कॉलेज में अप्लाई किया है, तो जल्द सकारात्मक जवाब मिलेगी की संभावना है। दुकानदार कर्ज के पैसे समय से पहले वापस कर देंगे, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। उम्रदराज जातकों की जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सिद्धि योग से 5 राशियों की लाइफ में आएंगी खुशियां, 1 की तय होगी शादी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines