Surya Nakshatra Gochar 2026: 18 मार्च 2026 को ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका समय सुबह 9 से 10 बजे के बीच है. आत्मा, मान-सम्मान, पिता से रिश्ता और आत्मविश्वास के दाता ‘सूर्य’ ग्रह का ये गोचर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार वो किसी और नहीं बल्कि शक्तिशाली शनि ग्रह के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में जन्मे लोग दयालु, आलसी और ज्ञानी होते हैं.
चलिए द्रिक पंचांग के जरिए जानते हैं कि किन तीन राशियों का भाग्य 18 मार्च 2026 के आसपास सूर्य गोचर के सकारात्मक प्रभाव से अधिक चमकने वाला है.
सूर्य गोचर का मेष राशि पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
आने वाला समय सूर्य ग्रह की प्रिय राशियों में से एक मेष के जातकों के हित में रहेगा. समय से पहले सोचे हुए कामों के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा सेहत का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसमें संतुलन और प्यार का अच्छा-खासा मिश्रण देखने को मिलेगा. कामकाजी लोगों के अंदर धैर्य आएगा, जिस कारण वो पहले से अधिक ऊर्जा के साथ अपना काम कर पाएंगे. नई जगह पर निवेश करने के लिए साल 2026 का तीसरा महीना मार्च आपके लिए अच्छा रहेगा.
कर्क राशि वालों को होगा सूर्य गोचर से लाभ
सही समय पर उचित फैसले लेने से कारोबारियों के कारोबार का विस्तार होगा. इसके अलावा आर्थिक लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे. जिन लोगों को अभी तक अपना सच्चा प्यार नहीं मिला है, उनके मार्च 2026 में शादी के बंधन में बंधने के योग हैं. दांपत्य जीवन के सुखमय रहने से विवाहित लोगों का मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय ठीक रहेगा. पाचन से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान नहीं करेंगी.
ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव
सूर्य गोचर से चमकेगा तुला राशि वालों का भाग्य
मेष और कर्क के अलावा तुला राशि वालों को भी सूर्य गोचर से साल 2026 के तीसरे महीने ‘मार्च’ में 18 तारीख के आसपास आर्थिक लाभ होने के योग हैं. जहां एक तरफ आपके अंदर धैर्य आएगा, वहीं दूसरी तरफ करियर को लेकर आप सजग होंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसे लेकर चिंता मुक्त रहेंगे. सही डाइट को फॉलो करने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और मेंटल हेल्थ सही रहेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
17 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines