Surya Ketu Grahan Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राशि और नक्षत्रों परिवर्तन से कई युतियां और योग बनते हैं, जो कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ फलदायी हो सकती है। ऐसी ही एक बेहद खास ज्योतिष घटना सितंबर माह की 16 तारीख को घटित होने वाली है। बता दें, कि ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 16 सितंबर को कन्या राशि में जाएंगे। कन्या राशि में उनकी युति पापी ग्रह केतु से होगी। इस युति को ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-केतु ग्रहण योग कहा जाता है। सूर्य-केतु की युति एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो 18 साल बाद घटित हो रही है। यह घटना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका बेहद नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 5 अनलकी राशियां कौन-सी और इनके ऊपर क्या-क्या असर होंगे?
सूर्य-केतु ग्रहण योग का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने से सीधा असर जेब और खर्च पर पड़ेगा। व्यापार में आर्थिक नुकसान बढ़ने की आशंका है। कारोबारी जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। पैरों में सूजन और दर्द हो सकता है। जीवन के रहन-सहन के स्तर में गिरावट आएगी। कुछ मुद्दों को लेकर पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि जातकों को यात्राओं में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, दुर्घटना के योग हैं। करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर काम का बदलाव हो सकता है, जिससे परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से धन संकट हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी मतभेद हो सकते हैं। वहीं, प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर इस योग का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य, धन और करियर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कारोबार धन हानि हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश से बचें, धन डूब सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। यात्राओं में सावधानी बरतने की जरुरत है। मानसिक तनाव हो सकता है। त्वचा रोग और एलर्जी की समस्या हो सकती है। दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के स्टूडेंट्स जातकों करियर में बाधाएं बढ़ने की शंका है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च होने की संभावना है। कार्यस्थल पर तनाव और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है।पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, विशेषकर सिरदर्द और आंखों की समस्याएं।
मीन राशि
मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों के कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अचानक धन हानि हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति अस्थिर रह सकती है। करियर के क्षेत्र में शिक्षा में बाधाएं आ सकती हैं। गले और दांतों से संबंधित समस्याएं के इलाज में अचानक भारी धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines