Surya Gochar 2025: इस साल ज्येष्ठ अमावस्या को यानी 27 मई 2025 को शनि जयंती पर्व मनाया जाएगा। शनि जयंती का दिन शनि देव की विशेष पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार शनि जयंती से दो दिन पहले एक और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटने वाली है, वह सूर्य का नक्षत्र गोचर। ज्योतिष गणना के अनुसार, 25 मई को सुबह 9:40 बजे सूर्य का चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में गोचर होगा। यह गोचर तीन खास राशियों के लिए बहुत ही शुभ संकेत लेकर आ रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन जब शनि जयंती जैसे शुभ योग के करीब होता है, तब यह कुछ विशेष राशियों की किस्मत पलट सकता है। यह गोचर न केवल धन-संपत्ति, करियर और मान-सम्मान बढ़ाएगा बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करेगा और पारिवारिक जीवन में भी मिठास लाएगा। जातकों को अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए यहां कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: कहीं आपकी रसोई में चूल्हा गलत दिशा में तो नही है? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
वृषभ राशि
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर से वृषभ राशि के जातकों के लिए जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। करियर, वित्त और पारिवारिक जीवन, इन सभी में सुधार के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी अवसर की तलाश में हैं, तो यह समय आपके लिए फलदायी रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह गोचर नए अनुबंध, साझेदारियों और विदेशी डील्स के योग ला सकता है। निवेश से लाभ के अच्छे संकेत हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में प्रेम, आपसी समझ और सौहार्द बढ़ेगा। माता-पिता या जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। कोई पारिवारिक समारोह या यात्रा भी संभव है।
खास उपाय: शनि जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा करें और शनि मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करें। इससे शनि देव की कृपा बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। सूर्य का यह गोचर इन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। यह समय आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और उच्च पद पर प्रमोशन संभव है।यदि आप नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं, तो आपकी निर्णय क्षमता की सराहना होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। आमदनी के नए स्रोत स्रोत बन सकते हैं। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद या वाहन संबंधित लाभ भी संभव है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और लोग आपकी राय को महत्त्व देने लगेंगे।
खास उपाय: शनि जयंती पर शनि देव को काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं, और इस गोचर में सूर्य और शनि दोनों का प्रभाव इन जातकों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। यह समय गहन मेहनत और आत्म-विश्वास से भरा होगा। आपको नई ज़िम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो आपके करियर में मील का पत्थर साबित होंगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के प्रबल योग हैं। कमाई के नए अवसर सामने आएंगे। विशेष रूप से फ्री-लांस, सरकारी क्षेत्र या तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत जातकों को आर्थिक रूप से विशेष लाभ मिल सकता है। समाज में आपका नाम और सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका अहम होगी। रिश्तेदारों से संबंधों में मिठास आएगी।
खास उपाय: शनि जयंती के दिन शनि चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को काले वस्त्र या काले अनाज का दान करें। यह उपाय आर्थिक उन्नति देने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
14 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines