Surya Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, सिंह संक्रांति के पावन दिन ‘ग्रहों के राजा’ सूर्य देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 16 अगस्त 2024 को शाम 7:53 मिनट पर सूर्य देव अपनी मूल राशि सिंह में गोचर करेंगे। सिंह राशि में सूर्य देव कम से कम 30 दिन तक विराजमान रहेंगे। हालांकि शुक्रवार को सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। दरअसल, इस समय सिंह राशि में त्वचा के कारक ग्रह बुध और आकर्षण-ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र ग्रह पहले से मौजूद हैं। 16 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य, शुक्र और बुध के मिलन से 12 राशियों के करियर, सेहत, लव लाइफ और संपत्ति पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिन्हें त्रिग्रही योग से परेशानियां झेलनी होंगी।
वृषभ राशि
आने वाले समय में वृषभ राशि के लोगों के खर्च बढ़ेंगे, जिसके कारण घर का बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग पैसे उधार लेने से बचें, क्योंकि पैसे वापस करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। छात्रों को परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- सूर्य गोचर से इस राशि के लोगों के ऊपर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, पैसों को लेकर रहेंगे परेशान!
मिथुन राशि
बिजनेसमैन के लिए आना वाला समय आर्थिक रूप से कमजोर रहेगा। युवाओं को पैसों की तंगी के साथ-साथ करियर में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आने वाला समय स्वास्थ्य के लिए लिहाज से भी थोड़ा कठिन रहेगा। किसी बड़ी बीमारी के होने की संभावना है।
कर्क राशि
अविवाहित लोगों का एक बार फिर दिल टूट सकता है, जिसके कारण पूरे दिन उनका मन दुखी रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो सोच समझकर किसी भी जरूरी कागज पर साइन करें। नहीं तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा कंपनी की साख पर भी बात आ सकती है।
सिंह राशि
परिवार में चल रहे मनमुटाव की वजह से शादीशुदा लोगों को तनाव रहेगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में मन लगाकर काम नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण काम में बड़ी गलती हो सकती है। बॉस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग काम में इस समय लापरवाही न दिखाएं, नहीं तो नुकसान होना तय है।
तुला राशि
खानपान का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा अस्पताल के चक्कर लगाने की भी नौबत पड़ सकती है। निवेश करने से पहले बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर लें, वरना आर्थिक नुकसान होने की पूरी-पूरी संभावना है। शादीशुदा लोग परिवार के सदस्यों से बहस करने से बचें, वरना घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राशि अनुसार जानें कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines