Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Surya Gochar 2024 : इस साल सूर्य का पहला गोचर लाएगा प्रकृति में कई बदलाव, 12 राशियां होंगी प्रभावित

Surya Gochar 2024 Effects : सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं सभी 12 राशि को ही नहीं बल्कि प्रकृति को भी प्रभावित करते हैं। वहीं साल 2024 में सूर्य का पहला गोचर होने ही वाला है तो इसके बाद सूर्य के प्रभाव के कारण प्रकृति में अनेक प्रकार के बदलाव होंगे।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Jan 11, 2024 13:01
Surya Gochar 2024
सूर्य गोचर 2024

Surya Gochar 2024 Effects : साल 2024 में सूर्यदेव पहली बार अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। वे 15 जनवरी 2024 को धनु राशि को छोड़ देंगे और मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद प्रकृति में दिन-प्रतिदिन नए-नए बदलाव नजर आनें लग जाएंगे। तो आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर से प्रकृति में क्या-क्या बदलाव होंगे।

ये भी पढ़ें : शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश

---विज्ञापन---

पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 महीने होते हैं और ज्योतिष में राशियों की संख्या भी 12 बताई गई है। वहीं सूर्यदेव प्रत्येक राशि में एक महीने तक विचरण करते हैं और एक निश्चित समय पर एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में चले जाते हैं। सूर्यदेव के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इसीलिए एक वर्ष में 12 संक्रांति पड़ती है और इन संक्रांतियों का नाम भी 12 राशियों के नाम पर ही होता है। पंचांग में संक्रांति के दिन को बहुत महत्व दिया जाता है और इस दिन नदी या पवित्र कुंड में स्नान करने के साथ-साथ दान और पुण्य भी किया जाता है।

वहीं 15 जनवरी 2024 को सूर्यदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसीलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाएगा। वहीं जब सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों को भी प्रभावित करते हैं और सभी राशि के जातकों को कुछ ना कुछ देते हैं। किसी राशि के जातकों को सूर्यदेव की कृपा से लाभ होता है तो कुछ राशि के जातकों को हानि का सामना करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें : क्या 2024 में भाजपा बनाएगी केंद्र में सरकार?

मकर राशि में सूर्य के गोचर के साथ ही प्रकृति और जनमानस में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। वातावरण में एक नई चेतना महसूस होने लगती है और इसके बाद धीरे-धीरे सर्दी कम हो जाती है। पेड़-पौधों पर नई कपोलें फूटने लगती हैं। धीरे-धीरे वातावरण में गर्मी बढ़ने लग जाती है और इसके बाद प्रकृति फूल-पत्तियों से दुल्हन की तरह सजी दिखाई देने लग जाती है। इसके कुछ समय बाद ही वसंत ऋतु का आगमन भी हो जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 11, 2024 10:16 AM

संबंधित खबरें