Astro Tips: चाकू के चमत्कारी उपायों से मिलेगी बड़ी से बड़ी समस्याओं से निजात, करें बस एक काम

Astro Tips For Knife: जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं होती हैं।

Astro Tips For Knife

चाकू के चमत्कारी उपाय

Astro Tips For Knife: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जीवन को खुशहाल रखने के लिए कई सारे ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में जीवन को आसान बनाने के लिए भी उपाय बताया गया है। मान्यता है इन उपायों को करने से जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल बीतने लगता है।

विज्ञापन

माना जाता है कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है कि जिन्हें सिर्फ अपने पास रख लेने से उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। जी हां बात कर रहे हैं एक छोटा सा चाकू की, जो अपने पास रखने से सारी समस्याओं से मुक्ति दिला सकता है। तो आइए चाकू के ज्योतिषीय उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में है कारगर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में छोटे बच्चे अचानक नींद से उठ जाते हैं, चौक जाते हैं, नींद नहीं आती है या रोना शुरू कर देते हैं साथ ही बुरे सपने भी आने लगते हैं। ऐसे में बच्चे के तकिए के नीचे एक छोटा सा चाकू रखें। ऐसा करने से सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन

बुरे सपनों से मुक्ति

मान्यता है कि छोटा सा चाकू बुरे सपनों से मुक्ति दिलाता है। यदि घर में बड़े-बुजुर्ग को बुरे सपने आते हैं, तो उनके तकिए के नीचे चाकू रख दें। ऐसा करने से बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे। साथ ही नींद भी अच्छी आने लगती है। वहीं किसी को नकारात्मक ऊर्जाओं से डर लगता है, तो वैसे जातक को अपने साथ एक छोटा सा चाकू अपने पॉकेट में रखना चाहिए। ऐसा करने से सारे डर खत्म हो जाती है।

विज्ञापन

आर्थिक समस्या से मुक्ति

मान्यता है कि यदि किसी जातक को आर्थिक समस्या हैं, तो उन्हें अपने बैग या पॉकेट में चाकू रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है। छोटा सा चाकू बुरी नजर से भी बचाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ