Surya Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का विशेष स्थान प्राप्त है। बता दें कि ग्रहों में सूर्य देव को राजा माना जाता है। मान्यता है कि जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति शुभ होती है तो व्यक्ति का भाग्योदय होता है। व्यक्ति हर कार्य में सफलता प्राप्त करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान समय में सूर्य देव मीन राशि में विराजमान हैं, लेकिन कुछ दिन बाद यानी 13 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 13 अप्रैल के बाद सिंह, तुला और कुंभ राशि की किस्मत बदलने वाली है। इन्हें अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इनका सोया हुआ भाग्य भी जाग उठेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। बता दें कि 13 अप्रैल के बाद सिंह राशि वाले लोगों के करियर में गजब का बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही इस माह के अंत तक कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको बहुत जल्द शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस के काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कुंभ राशि
13 अप्रैल 2024 को सूर्य देव का मेष राशि में गोचर कुंभ राशि वाले लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। गोचर के दौरान कुंभ राशि वाले लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार के साथ अच्छा-खासा समय बिताएंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, उनके पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। जीवन की सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- बन गया नवरात्रि में गजकेसरी योग, अब इन 3 राशियों के लिए मौज ही मौज
यह भी पढ़ें- मां दुर्गा 9 मूलांक वालों पर रहती हैं मेहरबान, जानें नवरात्रि में 9 अंक का महत्व
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में करें इस छोटे पावरफुल मंत्र का जाप, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines