Shukrawar Ke Upay: आज शुक्रवार का दिन है। हिंदू सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन शुक्र देव के साथ-साथ माता लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास दिन माना गया है। मान्यता के मुताबिक शुक्रवार को कुछ उपाय करने से करियर में तरक्की से लेकर पैसा तक मिलता है। शुक्रवार के दिन किए गए उपाय धन, प्रेम, विलासिता के कारक शुक्र देव की भी कृपा दिलाते हैं।
शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय (Shukrawar Ke Upay)
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। माता लक्ष्मी को कमल का फूल प्रिय है। संभव हो तो उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।
- इस दिन पूजा के समय सफेद रंग के वस्त्र पहनें और माता लक्ष्मी को भोग में चावल फिर मखाने की खीर अर्पित करें।
- शुक्रवार के दिन मंदिर में माता लक्ष्मी को शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा आदि अर्पित करने से बहुत लाभ होता है। इससे जातक की आय बढ़ती है और धन आने के नए-नए रास्ते बनने लगते हैं।
- शुक्रवार के दिन सुबह-सुबह घर की साफ-सफाई करें। घर में कूड़ा-कबाड़ जमा ना होने दें। प्रात: काल स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल छिड़कें और दरवाजे पर शुभ-लाभ लिखकर स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी वास करती हैं और जातक को धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती।
- शाम को अपने घर के सामने अंधेरा ना रखें। संभव हो तो घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीप जलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पता और सकारात्मक ऊर्जा का बास होता है।
- ऐसे के गाय को हर दिन रोटी खिलानी चाहिए, लेकिन शुक्रवार सुबह ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं की कृपा होती है और घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।
- कर्ज से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच कौड़ी और एक चांदी का सिक्का बांधकर तिजोरी में रखने कर्ज से छुटकारा मिलता है और जीवन में धन-धान्य की बढोतरी होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और जानकारी केवल सूचना के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines