Grah Gochar 2025 Rashifal: 26 अक्टूबर 2025 को दिन में 1 बजकर 26 मिनट से शुक्र और यूरेनस ग्रह के बीच 135° का विशेष कोणीय योग बन रहा है. शुक्र-यूरेनस के इस योग को उनके प्रभाव के कारण ‘संघर्ष कोण’ और ‘प्रेरणा योग’ दोनों कहा जाता है. यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में इस कोणीय योग का असर मिश्रित यानी मिला-जुला माना गया है अर्थात कुछ राशियों पर इसका असर अनुकूल, तो कुछ पर प्रतिकूल होता है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह एक ऐसा योग है जो जीवन में नई संभावनाएं, अप्रत्याशित लाभ और रचनात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता है. हालांकि यह कोण चुनौती भी देता है, लेकिन जिन राशियों पर इसका प्रभाव शुभ पड़ता है, उन्हें यह समय ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं कि शुक्र और यूरेनस के इस संयोग का किन 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-यूरेनस का यह संयोग बेहद लाभदायक साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. जो लोग लंबे समय से किसी निवेश या व्यापारिक सौदे का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को भी नए अवसर मिलेंगे और प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है. इस अवधि में प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी. रचनात्मक कार्यों में लगी वृषभ राशि के जातक कुछ नया और अनोखा कर सकते हैं, जिससे उन्हें सम्मान और पहचान दोनों प्राप्त होगी.
ये भी पढ़ें: Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, इसमें कहीं आप भी तो नहीं
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह ग्रह संयोग जीवन में नए मोड़ लेकर आएगा. पुरानी चुनौतियां समाप्त होंगी और उनकी जगह नई संभावनाएँ जन्म लेंगी. जिन लोगों ने अब तक अपनी मेहनत का फल नहीं पाया था, वे अब उसका परिणाम देख सकेंगे. शुक्र और यूरेनस का यह 135° संबंध करियर में अचानक प्रगति, विदेश से जुड़ी योजनाओं में लाभ और नई प्रेरणा लेकर आएगा. व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट या पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी नई ऊर्जा आएगी और जो अविवाहित हैं, उनके लिए यह समय रिश्तों के प्रस्तावों का संकेत दे रहा है. स्वास्थ्य के लिहाज से हल्की सावधानी रखें, बाकी समय कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि का संकेत दे रहा है. शुक्र और यूरेनस का यह प्रेरणा योग आपके जीवन में अप्रत्याशित अवसर लेकर आएगा. अचानक से किसी बड़े प्रोजेक्ट, निवेश या संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक रुकावटें खत्म होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में नए दिशा परिवर्तन के योग बन रहे हैं — यह बदलाव पहले चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन आगे चलकर सफलता दिलाएगा. प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और पारिवारिक रिश्तों में भी सौहार्द बढ़ेगा. मकर राशि के लिए यह समय मेहनत और रचनात्मक सोच के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयां छूने का है.
ये भी पढ़ें: Surya ki Priya Rashi: ये हैं सूर्यदेव की प्रिय राशियां, जो पाती हैं हमेशा सफलता, सम्मान और अपार धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
18 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines