Shukra Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 6 अप्रैल, 2026 को 01:04 ए एम बजे सुख-वैभव के दाता शुक्र अश्विनी से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. भरणी नक्षत्रमंडल का दूसरा नक्षत्र है, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह ही है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र का यह नक्षत्र गोचर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वगृह गोचर में शुक्र ग्रह अपनी पूरी शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं. शुक्र धन, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक हैं. उनका यह गोचर आर्थिक स्थिति में सुधार और लाभ के संकेत दर्शा रहा है. इसके साथ ही, शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर विशेष रूप से सौंदर्य, प्रेम और वैभव के लिए भी लाभकारी है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा?
वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. इस समय आर्थिक स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी में तरक्की या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. घर में नई वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. आपका आकर्षण भी इस दौरान लोगों को प्रभावित करेगा. कुल मिलाकर यह समय आपको वैभव और संतुष्टि दोनों देगा.
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya Facts: अक्षय तृतीया क्यों है सनातन धर्म का सबसे शुभ दिन, जानें यूनिक और रोचक फैक्ट्स
सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर आपके लिए भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. करियर में नए अवसर सामने आएंगे. आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक रूप से आप पहले से ज्यादा स्थिर महसूस करेंगे. खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे. यह समय आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर सुख और समृद्धि लेकर आ सकता है. धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी छवि मजबूत होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. इस समय आप भौतिक सुखों का भरपूर आनंद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Satuani Parv: सतुआनी क्या है, कब है और क्यों मनाते हैं? जानें सटीक डेट, महत्व और रोचक रीति-रिवाज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
16 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines