Shukra Gochar 2025: आज 26 जून 2025 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर शुक्र देव ने मेष राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस समय शुक्र देव कृतिका नक्षत्र में मौजूद हैं, जहां पर वह 08 जुलाई 2025 को दोपहर 04 बजकर 31 मिनट तक रहेंगे। कृतिका नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में तीसरा स्थान प्राप्त है, जिसे अग्नि और यज्ञ का नक्षत्र भी माना जाता है। जबकि इसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जो आत्मा, मान-सम्मान, पिता, अधिकार, सरकारी कार्यों और उच्च पद के दाता हैं।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, प्यार, कला, सुंदरता, प्रेम और वैभव का दाता माना जाता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के जातकों के लिए ये गोचर सफलता और सौभाग्य लेकर आया है।
मेष राशि
शुक्र देव इस समय मेष राशि में मौजूद हैं। आज मेष राशि में रहते हुए ही उन्होंने कृतिका नक्षत्र में कदम रखा है, जो उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। युवाओं को करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के सुनहरे अवसर मिलेंगे, जिनका सही समय पर लाभ उठाना जरूरी है। जो लोग पत्रकारिता, फैशन, संगीत, एक्टिंग या डिजाइनिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनका समाज में नाम होगा। विवाहित जातकों के प्रेम संबंधों में मिठास व अपनापन बढ़ेगा। जिन लोगों की सेहत पिछले कुछ समय से कमजोर चल रही है, उन्हें बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
- उपाय- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पानी का दान करें।
- लकी दिशा- पश्चिम
ये भी पढ़ें- Video: 114 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे गुरु देव; होगी तरक्की, बढ़ेगा मान-सम्मान
कर्क राशि
शुक्र देव की विशेष कृपा से कर्क राशिवालों का रिश्ता उनके ड्रीम साथी से तय हो सकता है। दांपत्य जीवन शुक्र देव की कृपा से सुखद रहेगा। जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी सुना सकता है। विदेश जाने के लिए ये समय उपयुक्त है। कारोबारियों को वित्तीय सफलता मिलेगी और पुराने निवेश से लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातकों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। दुकानदार मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं।
- उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें। इसी के साथ धन का दान करना भी शुभ रहेगा।
- लकी दिशा- पूर्व
धनु राशि
शुक्र का ये गोचर धनु राशिवालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और समाज में नाम होगा। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर का भी योग है। युवाओं की नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी। अविवाहित जातक यदि किसी से शादी के लिए मिलने जा रहे हैं तो बात बनने की संभावना है।
- उपाय- विष्णु जी और देवी तुलसी की पूजा करें। शाम के समय मंदिर में सेवा करें। इसी के साथ धन और कपड़ों का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा।
- लकी दिशा- उत्तर
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: वृषभ से निकलकर मिथुन में चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को सफल होने से नहीं रोक पाएगा कोई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines