हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

13 सितंबर तक 5 राशियों के लिए मुश्किल भरे दिन, रुला सकता है शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक प्रभावशाली ग्रह शुक का 2 सितंबर से होने वाला हस्त नक्षत्र में गोचर 13 सितंबर तक 5 राशियों के लिए मुश्किल भरे दिन साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इनके राशियों के जातकों के जीवन पर क्या असर होने की आशंका है?

विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: सोमवार 2 सितंबर, 2024 से शुक्र हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र अभी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र ग्रह का हस्त नक्षत्र में गोचर अधिकांश राशियों के अनुकूल हैं, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन पर इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं?

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का नेगेटिव असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन का नकारात्मक असर होने की आशंका है। आपके खर्चे बेलगाम हो जाएंगे, जिससे आप जल्द ही धन संकट में आ सकते हैं। कारोबारियों के व्यापार की योजना में बदलाव से धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा के कामकाज पर नेगेटिव असर होने के योग हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है। ऑफिस में सहकर्मी या बॉस से मतभेद हो सकता है। व्यापार में हानि बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। घर की सुरक्षा पर ध्यान दें, चोरी होने की आशंका है। रिश्तों को संभालने की जरूरत है, पार्टनर से अलगाव हो सकता है।

कन्या राशि

शुक्र ग्रह के उत्तरा फाल्गुनी से निकल कर हस्त नक्षत्र जाने से कन्या राशि के लोगों के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कामकाज पर नेगेटिव असर होगा। आमदनी से अधिक खर्च होने से कर्ज लेने की परिस्थिति बन रही है। नौकरीपेशा जातकों के जॉब पर संकट है। धन का भारी नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के जीवन पर गहरा असर होने के योग हैं। आपको कारोबार में धन हानि हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। बिजनेसमैन की फैमिली को कष्ट हो सकता है। प्राइवेट जॉब वालों को काम के दबाव से तनाव बढ़ सकता है। रिलेशनशिप में विश्वास घटने से दूरी बढ़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि जातकों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। धन हानि होने से मन बेचैन रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल बिगड़ने से जॉब पर असर होगा। प्रोफेशनल परेशानी बढ़ सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ विश्वास कम होगा। हेल्थ इश्यू परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola