Shani Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाले प्रत्येक प्रदोष व्रत का खास महत्व है। प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। जिस दिन व्रत की तिथि होती है, उस दिन जो वार होता है। उसी वार के नाम से व्रत को जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 का आखिरी प्रदोष व्रत पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को है, जिसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
चलिए जानते हैं साल के आखिरी प्रदोष व्रत पर किस समय शुक्र देव गोचर करेंगे और उससे किन तीन राशियों को खास फायदा होने की संभावना है।
दिसंबर में कब होगा शुक्र गोचर?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को देर रात 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दे की कुंभ राशि में पहले से कर्मफल दाता शनि विराजमान हैं। ऐसे में 28 दिसंबर 2024 को कुंभ राशि में शनि और शुक्र का मिलन होगा।
प्रदोष व्रत पर चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य!
कर्क राशि
भगवान शिव की कृपा से कर्क राशि के जातकों के अटके काम जल्द पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से यदि आप किसी कोर्ट के मामले में फंसे हुए हैं, तो उससे छुटकारा मिलने की भी संभावना है। हाल ही में जिन लोगों को त्वचा से संबंधित कोई समस्या हुई है, उन्हें जल्द उस बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में धन का प्रबल योग बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Mercury Transit: नए साल से पहले इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा! बुध ने किया गोचर
कन्या राशि
शनि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की कृपा से कन्या राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। नौकरीपेशा और दुकानदारों की इनकम में वृद्धि होने के योग हैं। बदलते मौसम में 30 से अधिक आयु के जातकों की सेहत सही रहेगी। कार खरीदने का सपना कन्या राशि के जातकों का नए साल से पहले पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये समय कारोबारियों के हित में है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, वो नए साल से पहले पार्टनर के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। नोकरीपेशा जातकों के काम से उनका बॉस खुश होगा, जिसके बाद वो उनकी सैलरी बढ़ाने के बारे में विचार कर सकता है। कारोबारी और दुकानदारों को तगड़ा मुनाफा होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 2025 में शनि की साढ़ेसाती से 2 राशियां रहेंगी परेशान, कर्मफल दाता करेंगे न्याय!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
36 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines