Shani Sade Sati 2025: ज्योतिष में शनि ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है, जिसे न्याय और कर्मफल का दाता भी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होती है, उनके जीवन में खुशहाली नहीं रहती है। आर्थिक, शारीरिक और मानसिक तीनों तरह की समस्याओं का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है। शनि दोष के अलावा जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चलती है, उन्हें भी कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव साढ़े सात साल तक रहता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय 12 में से 2 राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन दोनों राशियों की मुश्किलें 2025 में भी कम नहीं होंगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 2025 में किन दो राशियों को शनि की साढ़ेसाती परेशान करेगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती के कारण आपको तनाव रहेगा या नहीं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।