ज्योतिष गणना के अनुसार, 15 मई की रात 12:20 बजे सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसे ‘वृषभ संक्रांति’ कहते हैं, जो वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है। इस बार जब सूर्य वृषभ राशि में आएंगे, तब मीन राशि में विराजमान शनि की तीसरी दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी। शनि की यह दृष्टि ‘तिरछी या टेढ़ी दृष्टि’ कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि की तिरछी दृष्टि को अशुभ माना जाता है।
शनि की तिरछी दृष्टि का राशियों पर असर
वैदिक मान्यताओं के अनुसार, शनि की तिरछी दृष्टि जहां भी पड़ती है, वहां कुछ न कुछ चुनौतियां या रुकावटें आती हैं। खासकर जब यह दृष्टि सूर्य जैसे प्रभावशाली ग्रह पर पड़ती, तो इसका व्यापक और गहरा असर सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में होता है। आइए जानते हैं कि सूर्य पर पड़ने जा रही शनि की टेढ़ी दृष्टि से किन 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और इन राशियों के जातकों को विशेष सावधान रहना चाहिए? साथ ही ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य से जानिए शनि की टेढ़ी दृष्टि से राहत पाने के ज्योतिषी उपाय।
ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और शारीरिक तनाव ला सकता है। शनि की नजर से आत्मबल कमजोर हो सकता है और कामों में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य की चिंता, मां से मतभेद या दिमागी असंतुलन की समस्या आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें और परिवार के साथ संवाद बनाए रखें।
उपाय: अनामिका उंगली में चांदी का छल्ला धारण करें और नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि की तिरछी दृष्टि चुनौतीपूर्ण हो सकती है। चूंकि सूर्य इस राशि का स्वामी है, इसलिए आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक इज्जत पर असर पड़ सकता है। इस दौरान ऊंचे अधिकारियों से विवाद, परिवार में इज्जत को लेकर तनाव या पिता से रिश्तों में खटास की आशंका है। स्थिति को संभालने के लिए धैर्य बनाए रखें।
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और “ॐ शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को कामकाज के मोर्चे पर दबाव महसूस हो सकता है। शनि की दृष्टि से मन अशांत हो सकता है और गुप्त दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। निर्णय लेने में कन्फ्यूजन, तनाव या नींद की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जल्दबाजी से बचें और किसी भी बड़े फैसले पर गहराई से सोचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और शनिवार को काली उड़द का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी खुद शनि हैं, इसलिए यह दौर थोड़ा मुश्किल ला सकता है। आत्मविकास में रुकावट, सामाजिक जीवन में उलझनें या दोस्तों से धोखा मिलने की आशंका है। कोई भी योजना अधूरी रह सकती है या पैसों के निवेश में नुकसान हो सकता है। विश्वासपात्र लोगों से ही सलाह लें।
उपाय: शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि देव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों की करियर लाइफ में इस समय कठिनाइयां आ सकती हैं। शनि के प्रभाव से नौकरी में तनाव, ट्रांसफर या गुरुजनों से दूरी हो सकती है। पढ़ाई या हायर एजुकेशन में भी रुकावटें आएंगी। लक्ष्यों को पाने में देर हो सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें, यह समय धैर्य की परीक्षा है।
उपाय: गुरुवार और शनिवार को व्रत रखें और पीली वस्तुओं का दान करें।
ये भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की 10 अनमोल शिक्षाएं, इसे अपनाने से बदल जाती है जिंदगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
32 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines