Shani Gochar 2026: शनि देव को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है, जिनकी कृपा बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होती है. हालांकि, 2026 में सालभर कुछ राशियों पर शनि महाराज मेहरबान रहेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 में 3 बार कर्म, न्याय, मेहनत, रोग, तकनीक, अनुशासन और आयु के दाता शनि नक्षत्र गोचर करेंगे. सबसे पहले 20 जनवरी को दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट पर शनि का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद 17 मई को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर रेवती नक्षत्र में और अंत में 9 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 28 मिनट पर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश होगा. शनि का ये गोचर मीन राशि में रहते हुए ही होगा, जिसका शुभ प्रभाव मुख्यतौर पर तीन राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है.
शनि नक्षत्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
कर्क राशि
साल 2026 में कर्क राशि वालों को शनि की कृपा से समय-समय पर लाभ होगा. इस वर्ष आप किसी बड़ी समस्या में नहीं उलझेंगे. आर्थिक स्थिति आपकी सालभर सामान्य रहेगी. सिंगल लोगों का रिश्ता साल खत्म होने से पहले तय हो जाएगा. कामकाजी लोगों को विदेश में रह रहे किसी दोस्त से भी लाभ हो सकता है. हालांकि, इस वर्ष आपको उधार लेने से बचना होगा. खासकर, अपने किसी खास दोस्त से आर्थिक मदद न लें.
सिंह राशि
सूर्य ग्रह की राशि सिंह के जातकों के ऊपर साल 2026 में समय-समय पर शनि महाराज मेहरबान होंगे, जिस कारण लाभ होने की संभावना अधिक है. नौकरीरपेशा जातकों को अपने अच्छे व्यवहार के कारण करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. उम्मीद है कि इस वर्ष आपका प्रमोशन हो जाएगा. बिजनेसमैन की कुंडली में वाहन व घर खरीदने का भी योग है. हालांकि, शादी का रिश्ता तय करना सिंह राशि वालों के लिए इस वर्ष सही नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2025: 7 दिसंबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नौकरी और कारोबार में मिलेगी खूब तरक्की
मीन राशि
शनि महाराज की विशेष कृपा से मीन राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी. आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा. साथ ही आप उनके साथ लंबी दूरी की यात्रा का आनंद लेंगे. जिन लोगों का साझेदारी में बिजनेस है, उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी. इस साल निवेश करना आर्थिक दृष्टि से आपके लिए लाभदायक रहेगा. मीन राशि वाले 2026 में ज्यादा बाहर का खाना न खाएं, नहीं तो बीमार होना पक्का है.
ये भी पढ़ें- मौत से एक दिन पहले हर व्यक्ति को मिलते हैं ये 6 संकेत, महसूस होने पर हो जाएं सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines