हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: चंद्र की कृपा से प्यार के मामले में खुलेगी 5 राशियों की किस्मत, 1 का मन रहेगा परेशान

चंद्र देव 20 मई 2025 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र के इस गोचर का प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं 20 मई 2025 के लव राशिफल, उपाय, सावधानी, लकी दिशा, शुभ अंक और रंग के बारे में।  

विज्ञापन
लव राशिफल 20 मई 2025

कपल के बीच प्यार होना बेहद जरूरी है। बिना प्यार के रिश्ता नीरस हो जाता है। हालांकि जब-जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो उसके कारण व्यक्ति की लव लाइफ में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 20 मई 2025 को सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी। जबकि राहुकाल दोपहर 3 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

मंगलवार को सुबह 2 बजकर 50 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, जिसके बाद वैधृति योग का आरंभ होगा। इसके अलावा चंद्र ग्रह का भी गोचर हो रहा है। मंगलवार को सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर चंद्र देव कुंभ राशि में कदम रखेंगे। चलिए जानते हैं 20 मई का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए प्यार और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

मंगलवार का दिन विवाहित जातकों के लिए रोमांटिक व खुशनुमा रहने वाला है। उम्मीद है कि साथी आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। विवाह योग्य जातकों को चंद्र देव की कृपा से अपना सोलमेट मिल सकता है।

विज्ञापन
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करने के बाद उन्हें बूंदी का भोग लगाएं।
  • शुभ रंग- ग्रीन
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

शादीशुदा जातकों के रिश्ते में उत्पन्न मतभेद आपसी समझ से सुलझ जाएंगे। जीवनसाथी और दोस्तों के साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्लान बन सकता है। यदि आप सिंगल हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

  • उपाय- लाल रंग की चीजों का दान करें।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 29
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- ठंडी चीजें न खाएं।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

विवाह योग्य जातकों का रिश्ता चंद्र देव के आशीर्वाद से मंगलवार को तय हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने साथी के साथ संवाद करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। रिश्ते में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

विज्ञापन
  • उपाय- हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 14
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- तामसिक चीजों का सेवन न करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

जो लोग कई साल से रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में स्थिरता आएगी। उम्मीद है कि आपका साथी पूरे परिवार को डिनर के लिए बाहर लेकर जाएगा।

  • उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।
  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 16
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- प्रेमी से लड़ाई न करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

रिश्ते में आ रही परेशानियों के कारण सिंह राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा। ऐसे समय में आपको अपने साथी पर विश्वास दिखाना होगा और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करें। सिंगल जातकों की घरवालों के साथ अनबन होगी, जिसके बाद मन परेशान रहेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- बंदरों को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 22
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- अकेले घर से बाहर न जाएं।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: शनि की राशि ‘मकर’ से निकलकर ‘कुंभ’ में गोचर करेंगे चंद्र, जानें किन 3 राशियों का मालामाल होना तय?

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में सामंजस्य रहेगा। साथी के साथ संवाद बढ़ेगा, जिससे आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- काले चने का दान करें।
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए दिन बढ़िया है। वहीं जो लोग पहले से रिश्ते में बंधे हैं, उनका मन परेशान रहेगा। किसी न किसी बात पर साथी से झगड़ा होगा। इसके अलावा तबीयत में भी गिरावट आने की संभावना है।

  • उपाय- लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 10
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- विवादों से जितना दूर रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

कपल के बीच आई गलतफहमी या दूरी कम होगी। बातचीत करने से आधे से ज्यादा परेशानियां दूर हो जाएंगी। मंगलवार को काम के चक्कर में यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो उस दौरान किसी खास इंसान से मुलाकात होगी। यदि आप उनके साथ रिश्ता जोड़ना चाहते हैं तो पहले सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं को समझें।

विज्ञापन
  • उपाय- गरीबों को पूरी-सब्जी का भोजन कराएं।
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 04
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- पीली चीजों का सेवन न करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

सिंगल जातकों की अचानक किसी खास इंसान से मुलाकात होगी, जिसकी तरफ आप भावनात्मक रूप से आकर्षित होंगे। पहले से रिश्ते में मौजूद जातक अपने प्रेमी/जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा।

  • उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 17
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- पुरानी बातों को याद न करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

आपका साथी आपको लेकर संवेदनशील रहेगा। ऐसे में आपके द्वारा कही गई हर एक छोटी से छोटी बात पर वो ध्यान देंगे। इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर और जगह को देखकर करें। सिंगल जातकों का दिन रोजाना की तुलना में करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। परंतु प्यार में सफल होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
  • उपाय- लाल रंग के कपड़े पहनने के बाद हनुमान जी की पूजा करें।
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 24
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- हरे रंग का कम से कम इस्तेमाल करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग मजबूत होगी और प्यार बढ़ेगा। सिंगल जातकों का मन परेशान रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आएगा, जिसके कारण माता से अनबन होगी। इसके अलावा करियर को लेकर भी तनाव रहेगा।

  • उपाय- शाम में 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 06
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- अहंकार न दिखाएं।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

आपका जीवनसाथी आपको लेकर भावुक व संवेदनशील हो सकता है, जिसके कारण आपको घुटन महसूस होगी। इसके अलावा मानसिक तनाव भी रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्यार की तलाश में हैं तो मंगलवार को किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन
  • उपाय- बंदरों को काले चने या गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 12
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- कोई ऐसी बात न बोलें, जिससे किसी का दिल दुखे।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: केतु गोचर का मेष से लेकर मीन राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola