Chandra Gochar 2025: शनि की राशि 'मकर' से निकलकर 'कुंभ' में गोचर करेंगे चंद्र, जानें किन 3 राशियों का मालामाल होना तय?

चंद्र देव कल 20 मई 2025 को शनि की राशि ‘मकर’ से निकलकर ‘कुंभ’ में गोचर करेंगे। इस गोचर का असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। हालांकि 12 में से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें चंद्र के इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ होगा। आइए जानते हैं कि चंद्र गोचर किन 3 राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।

Chandra Gochar 2025

कर्क समेत इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा गोचर

चंद्र देव इस समय मकर राशि में मौजूद हैं, जहां पर वह कल यानी 20 मई 2025 को सुबह 7 बजकर 35 मिनट तक रहेंगे। कल चंद्र देव मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव को विचार, चंचलता, सुख और मनोबल का दाता माना जाता है। इसके अलावा चंद्र ग्रह का संबंध व्यक्ति के मन और माता के रिश्ते से भी है। कल होने वाला गोचर बेहद खास है क्योंकि चंद्र देव शनि की एक राशि से निकलकर दूसरे में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

दरअसल, शनि देव मकर और कुंभ दोनों राशि के स्वामी हैं। इन दोनों राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। मंगलवार को होने वाले चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव कर्क समेत मकर और कुंभ राशि पर पड़ रहा है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कर्क, मकर और कुंभ राशि के राशिफल के बारे में। साथ ही आपको प्रत्येक राशि के उपाय भी पता चलेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क को चंद्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर चंद्र गोचर का अधिकतर शुभ प्रभाव पड़ता है। इस बार भी चंद्र का कुंभ राशि में गोचर करना कर्क राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उनकी खोज समाप्त होगी। ड्रीम कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वहीं जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें नई डील से आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता उनके बचपन के क्रश से तय हो सकता है।

  • उपाय- रविवार का व्रत रखने के साथ खुले आसमान के नीचे टहलें।

ये भी पढ़ें- Shani Trayodashi 2025: 24 मई को राशि अनुसार करें ये उपाय, शिव-शनि जी की कृपा से पूरे होंगे अधूरे काम

विज्ञापन

मकर राशि

चंद्र का ये गोचर मकर राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। युवा वर्ग अपनी ड्रीम कार खरीद सकते हैं। इसके अलावा दुकानदारों की कुंडली में संपत्ति का योग है। विवाहित जातक मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे और उनकी सेहत में भी सुधार होगा। पैसों की कमी का सामना कर रहे जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

  • उपाय- चंद्र देव की पूजा करें और हाथ में चांदी का कड़ा या अंगूठी पहनें।

कुंभ राशि

कर्क और मकर के अलावा कुंभ राशिवालों को भी चंद्र गोचर से फायदा होने वाला है। संपत्ति को लेकर घर में तनाव है तो किसी रिश्तेदार की मदद से विवाद सुलझ जाएगा। युवा वर्ग माता के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे उनका बॉन्ड मजबूत होगा। नौकरी कर रहे जातकों को सीनियर कलीग का सहयोग मिलेगा, जिसके बाद समय पर आप अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।

विज्ञापन
  • उपाय- मां की सेवा करें और उनकी हर इच्छा को पूरा करने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- Video: 156 दिन तक इस राशि के लोगों के ऊपर मेहरबान रहेंगे गुरु देव, अचानक होगा तगड़ा फायदा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ