हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: बुधवार को गुरु गोचर का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल

बुधवार को गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होगा, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि 14 मई 2025 का दिन सिंगल से लेकर विवाहित जातकों के लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें बुधवार का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 14 मई 2025

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 मई 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 29 मिनट तक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जिसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से लेकर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

बुधवार को सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक परिघ योग रहेगा, जिसके बाद शिव योग का आरंभ होगा। इसके अलावा गुरु का भी गोचर होगा। 14 मई 2025 को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। हालांकि दिन खत्म होने से पहले गुरु गोचर का गहरा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए 14 मई 2025 का दिन प्यार और रोमांस के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

गुरु देव की विशेष कृपा से रिश्ते में आई परेशानियां दूर होंगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों के रिश्ते की कहीं बात चल रही है तो जल्दबाजी न करें। इस समय रिश्ता जोड़ना सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 12
  • उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।
  • सावधानी- विवादों से दूर रहें और किसी से फालतू न बोलें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित जातकों को बुधवार के दिन हर मामले में बेहद सावधान रहना होगा। कुंडली में गुरु की खराब दशा के कारण परेशानियां बढ़ेंगी। खासकर किसी के बहकावे में आकर जीवनसाथी से लड़ाई न करें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें दोस्तों के साथ वक्त व्यतीत करके खुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 22
  • उपाय- गरीबों को हरी मूंग का दान करें।
  • सावधानी- वाहन धीरे चलाएं।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

सोशल मीडिया पर नए दोस्तों से संपर्क करना सही नहीं रहेगा। खासकर प्यार के मामले में किसी पर भरोसा न करें। विवाहित जातकों का रिश्ता धीरे-धीरे गलतफहमियों के कारण खराब होता चला जाएगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 12
  • उपाय- गाय की सेवा करें।
  • सावधानी- हंसी-मजाक करते समय शब्दों पर ध्यान दें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

अनसुलझे विवाद धीरे-धीरे विवाहित जातकों के रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं। इसलिए रिश्ते में आई गलतफहमियों को दूर करें और हर एक विवाद पर खुलकर बात करें। सिंगल लोगों का रिश्ता उनके किसी पुराने दोस्त के साथ खराब हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 23
  • उपाय- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
  • सावधानी- गुस्से को कंट्रोल करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातकों को घर के काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण थकान रहेगी। इसके अलावा जीवनसाथी संग बातचीत करने का समय भी नहीं मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें गुरु देव की कृपा से बुधवार को अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 18
  • उपाय- मां की सेवा करें।
  • सावधानी- किसी का अपमान न करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी पर विश्वास करना होगा और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करें। अन्यथा धीरे-धीरे आपका रिश्ता कमजोर होता चला जाएगा। सिंगल जातक पूरे दिन किसी न किसी काम में बिजी रहेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 27
  • उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • सावधानी- किसी से भी झूठ न बोलें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

कपल के बीच मन-मुटाव बढ़ेंगे। इसलिए हर बात पर जीवनसाथी के साथ स्पष्ट रूप से बात करें और उनसे झूठ न बोलें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा। ज्यादा बाहर का खाना न खाएं और घरवालों के साथ वक्त बिताएं।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- ग्रीन
  • शुभ अंक- 06
  • उपाय- गरीबों को तिल का दान करें।
  • सावधानी- शाम बाद घर से बाहर निकलने से बचें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

रिश्ते में प्यार बढ़े, इसके लिए जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएं और शॉपिंग करने के लिए जाएं। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वो घरवालों के आशीर्वाद से किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं।

  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 01
  • उपाय- धन का दान करें।
  • सावधानी- जमीन का सौदा न करें।

ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2025: पहला बड़ा मंगल पर घर लाएं ये 5 चीजें, सालभर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

विज्ञापन

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

जीवनसाथी से रिश्ता सही नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर मन-मुटाव होंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान था तो वो भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिसके कारण क्रश से अनबन होगी। हालांकि बाद में आपको अपनी गलती का अहसास हो जाएगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 26
  • उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
  • सावधानी- अप्रिय भाषा का इस्तेमाल न करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। उनसे लड़ाई होने की संभावना है। इसलिए उनसे ज्यादा हंसी-मजाक न करें। इसके अलावा अपनी और उनकी सेहत पर ध्यान दें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनका जीवनसाथी गुरु देव की कृपा से बुधवार का दिन खत्म होने से पहले मिल सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 19
  • उपाय- गुरु के मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

जीवनसाथी के खराब मूड के कारण घर में क्लेश होगा। पुरानी बातें एक बार फिर बड़े झगड़े का कारण बन सकती हैं। इसलिए अपने गुस्से पर काबू करें और कुछ समय के लिए उनसे दूर रहने का ही प्रयास करें। सिंगल जातक घर से दूर किसी दोस्त के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 12
  • उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
  • सावधानी- यात्रा करने से बचें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

पुरानी बातों के कारण कपल का झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा शॉपिंग पर जाने का प्लान भी कैंसिल हो जाएगा। सिंगल जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। माता-पिता से अनबन होने की संभावना है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 24
  • उपाय- गाय की सेवा करने के साथ उन्हें चारा खिलाएं।
  • सावधानी- पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में न करें।

ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर हनुमान गढ़ी मंदिर में लगा भक्तों का तांता, जानें महत्व और खासियत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola