Ashubh Trigrahi Yog: राहु के साथ किसी भी शुभ और देवत्व गुण वाले ग्रह का योग, संयोग और युति सदैव अशुभ मानी गई है. फिलहाल राशिमंडल की कुंभ राशि में बुध और मंगल के साथ राहु विराजमान हैं. इन तीनों ग्रहों की यह तिकड़ी यानी युति 11 अप्रैल, 2026 तक कायम रहेगी, जो कि जातकों के लिए कठिन परीक्षा की घड़ी जैसा साबित होगा. ऐसा इसलिए कि राहु अनिश्चितता और भ्रम के पोषक ग्रह हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि जब राहु भ्रम और मोह के साथ मंगल की ऊर्जा और आवेश के साथ बुद्धि-विवेक के कारक बुध जुड़ते हैं, तो बुद्धि पर भ्रम और जल्दबाज़ी का प्रभाव पड़ सकता है. इस कारण व्यक्ति का सही-गलत का निर्णय लेने का विवेक कभी-कभी डगमगा सकता है. इस समय को बेहद चुनौतीपूर्ण माना गया है, क्योंकि ग्रहों की यह तिकड़ी मानसिक तनाव और गलत निर्णयों को बढ़ावा दे रही है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह समय बेहद भारी गुजरने वाला साबित हो सकता है और कामकाज में रुकावट और धन के नुकसान से डिप्रेशन हो सकता है?
मेष राशि
इस समय राहु, बुध और मंगल की तिकड़ी मेष राशि वालों के लिए मानसिक अस्थिरता और उलझन बढ़ा सकती है. कामकाज में बार-बार रुकावट आने की संभावना रहेगी. जो काम बनते-बनते नजर आएंगे, वे अचानक अटक सकते हैं. ऑफिस या व्यापार में गलत फैसले लेने का खतरा बढ़ सकता है. किसी पर जल्दी भरोसा करना नुकसान दे सकता है. धन से जुड़े मामलों में लापरवाही महंगी पड़ सकती है. खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा. परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है. मन में बेचैनी और असंतोष बना रहेगा. कई बार बिना कारण गुस्सा भी आ सकता है. इस कारण मानसिक थकान और निराशा बढ़ने की आशंका रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रह स्थिति चिंता और असुरक्षा की भावना बढ़ा सकती है. इस दौरान काम में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे. मेहनत करने के बाद भी सफलता दूर लग सकती है. अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. निवेश या साझेदारी से जुड़ा फैसला नुकसान दे सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद भी बढ़ सकते हैं. गलतफहमी के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है. मन में डर और अस्थिरता की भावना बढ़ सकती है. कई बार ऐसा लगेगा कि परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर जा रही हैं. लगातार दबाव के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इससे उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति बनने का खतरा भी रहेगा.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं नेगेटिव एनर्जी, घर में आ सकती है दरिद्रता
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण और मानसिक रूप से भारी साबित हो सकता है. कामकाज में अचानक अड़चनें आने लगेंगी. योजनाएं बनेंगी, लेकिन समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी. कार्यस्थल पर आलोचना या विरोध का सामना करना पड़ सकता है. जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान करा सकता है. धन के मामले में सावधानी बेहद जरूरी रहेगी. परिवार के भीतर भी तनावपूर्ण माहौल बन सकता है. घरेलू जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है. मन में बेचैनी और नकारात्मक विचार बढ़ने की आशंका रहेगी. कई बार आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ सकता है. इस दौरान मानसिक थकान और निराशा गहराने का खतरा रहेगा.
करें ये उपाय
रोज सुबह गणेश जी की पूजा करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप करें।
मंगलवार और बुधवार को जरूरतमंद लोगों को हरी मूंग, मसूर दाल या लाल वस्त्र का दान करें।
रोज कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में बिताएं, इससे मानसिक भ्रम और तनाव कम होता है।
जल्दबाज़ी में फैसले लेने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
वाणी पर नियंत्रण, सकारात्मक सोच और संयमित व्यवहार इस समय सबसे बड़ा उपाय माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Tulsi ke Upay: तुलसी के पत्तों के इन उपायों से नहीं रहेगी धन की कमी, हाथ में टिकने लगेगा पैसा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










