हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता!

Rahu Ketu Gochar: वर्ष 2025 में मार्च में राहु-केतु एक ही समय पर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। हालांकि ये गोचर अलग-अलग नक्षत्र में होगा। लेकिन इसका गहरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं राहु-केतु इस बार किस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और उसका किन तीन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु!

Rahu Ketu Gochar 2025: राहु और केतु दोनों ग्रहों का ही ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। राहु को जहां अप्रत्याशित घटनाओं का कारक ग्रह माना गया है। वहीं केतु को मोक्ष का कारक माना जाता है, जो अध्यात्म, वैराग्य और तांत्रिक आदि के दाता हैं। आमतौर पर लोगों का मानना है कि राहु-केतु गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। परन्तु ये सच नहीं है। ये दोनों ग्रह राशियों को शुभ फल भी प्रदान करते हैं। चलिए जानते हैं मार्च में किस समय राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन होगा और उसका किन-किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

किस समय राहु-केतु की बदलेदगी चाल?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, साल 2025 में 16 मार्च को शाम में 6 बजकर 50 मिनट पर राहु और केतु दोनों नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। राहु जहां पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में कदम रखेंगे। बता दें कि पूर्वाभाद्रपद एक ऐसा नक्षत्र है, जिसमें जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं। वहीं जिन जातकों का जन्म उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होता है, वो भाग्यवान होते हैं। ये लोग बहुत ही कम समय में जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव से इस राशि को होगा अपार लाभ, रुके हुए कार्य भी होंगे पूरे!

विज्ञापन

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु!

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय यादगार रहने वाला है। करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी, जिसके बाद जल्द ही छात्रों को ऊंचा मुकाम हासिल होगा। कारोबारियों की कुंडली में आर्थिक मामलों में उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातक समय पर टारगेट पूरा कर लेंगे, जिसके बाद बॉस उनके वेतन में बढ़ोतरी करने के बारे में सोच सकते हैं।

कर्क राशि

जो लोग लंबे समय से जॉब कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। यदि वो मन लगाकर काम करेंगे, तो उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में इजाफा होगा। इसके अलावा कुंडली में कार खरीदने का भी प्रबल योग बन रहा है। जिन जातकों की आयु 50 से 80 के बीच है, उनकी सेहत मार्च माह में उत्तम रहेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

राहु-केतु गोचर का शुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। नौकरी कर रहे जातकों के पद और वेतन दोनों में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। वहीं जिन लोगों की दुकान है, उन्हें आय के नए स्रोतों से लाभ होगा। कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। विवाहित कपल का रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा और मनमुटाव दूर होंगे। इसके अलावा लंबे समय से अटके काम भी जल्द पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Numerology: दिल के साफ और सच्चे होते हैं इन जन्म तिथि के लोग, कभी नहीं पहुंचाते किसी को ठेस!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola