---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

कौन-सा रंग है किस ग्रह से संबंधित? जानें महत्व और जीवन पर इसका प्रभाव

Planet and Colour: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के साथ उनसे जुड़े रंगों को भी बहुत महत्व दिया गया है। जिसका व्यक्ति के स्वाभाव, काम और काम के परिणाम पर गहरा असर होता है। आइए जानते हैं कि कौन-सा रंग है किस ग्रह से संबंधित है, उसका महत्व क्या है और जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

---विज्ञापन---

Planet and Colour: वैदिक ज्योतिष में नवग्रह की संकल्पना है, जिसमें सात (7) ग्रह दृश्य हैं यानी दिखते हैं, जबकि दो (2) ग्रह अदृश्य हैं। सूर्य, चंद्रमा, बुध, मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि दिखने वाले, जबकि राहु और केतु अदृश्य यानी नहीं दिखने वाले ग्रह हैं। राहु और केतु को ‘छाया ग्रह’ माना गया है। इन नौ ग्रहों के लिए ज्योतिष शास्त्र में रंग निर्धारित हैं, जो उस ग्रह की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें, ज्योतिष शास्त्र की शाखा ‘रत्न विज्ञान’ के अनुसार, ग्रहों से संबंधित रंगों के रत्न, वस्त्र या वस्तुएं धारण कर ग्रहों के सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं, कौन-सा रंग है किस ग्रह से संबंधित है, उनका महत्व और जीवन पर प्रभाव क्या है?

ग्रहों के रंग, महत्व और प्रभाव

सूर्य: सुनहरा और पीला नौ ग्रहों के स्वामी सूर्य के प्राथमिक रंग हैं, जबकि लाल इनका द्वितीयक या वैकल्पिक रंग है। आत्मविश्वास, नेतृत्व, ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए ये रंग अच्छे माने गए हैं।

---विज्ञापन---

चंद्रमा: सफेद रंग को चंद्रमा से सबंधित माना गया है, जो मन, कल्पना, मेमोरी पॉवर आदि के लिए बढ़िया होता है।

बुध: हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो बुद्धि, वाणी, व्यापार और चंचलता के उत्तरदायी है।

---विज्ञापन---

मंगल: लाल रंग इस ग्रह का प्राथमिक रंग है। यह रंग साहस, शक्ति, इच्छाशक्ति और भूमि से संबंधित माना गया है।

बृहस्पति: गुरु ग्रह बृहस्पति का प्राथमिक रंग पीला और द्वितीयक रंग नारंगी है। इन रंगों को ज्ञान, शिक्षा, विवाह और भाग्यवृद्धि के लिए शुभ माना गया है।

---विज्ञापन---

शनि: काला रंग शनि का प्राथमिक रंग, जबकि नीला इनका वैकल्पिक रंग है। इस रंग का संबंध कर्म, न्याय और अनुशासन से है। शनि के अशुभ होने पर ये रंग शुभ की जगह नकारात्मक असर डालते हैं।

---विज्ञापन---

राहु: भूरे रंग को राहु से संबंधित माना गया है, जिसे भ्रम, मोह और मानसिक अशांति का प्रतीक माना गया है।

केतु: ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह केतु के लिए धूसर यानी ग्रे (Gray) रंग निर्धारित किया गया है। यह रहस्य और गोपनीयता का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में कांच टूटने से मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें वास्तु शास्त्र के शुभ-अशुभ नियम

ग्रहों के रंग का ज्योतिष में उपयोग

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों से जुड़े इन रंगों का उपयोग ज्योतिषीय अनुष्ठानों और उपचारों के साथ यज्ञ और पूजा में भी किया जाता है। मान्यता है कि संबंधित ग्रह का रत्न पहनने से लाभ होता है। ज्योतिषीय उपायों के लिए भी संबंधित ग्रहों से संबंधित रंग की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं, जैसे- बृहस्पति ग्रह के लिए पीली हल्दी के उपाय किए जाते हैं। आजकल वास्तु शास्त्र में भी घर, दुकान, प्रतिष्ठान और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा के लिए ग्रहों से संबंधित रंगों का उपयोग किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: लेडिज जरूर जानें घर में कहां नहीं रखनी चाहिए ज्वेलरी? अलमारी के 10 वास्तु टिप्स

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 24, 2024 08:51 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola