Kaalchakra: जुलाई में किस राशि के जातक की कब और कैसे बढ़ेंगी परेशानियां? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: सतर्क रहकर और कुछ उपायों को करके जीवन में आ रही तमाम परेशानियों को काफी कम किया जा सकता है। आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ये बताने जा रहे हैं कि जुलाई माह में आपको किन-किन चीजों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही जुलाई माह में राशियों द्वारा करने वाले उपायों के बारे में पता चलेगा।

Kaalchakra Today

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 05 July 2025: कभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है, जिसके बारे में राशिफल की मदद से पहले ही पता चल सकता है। राशिफल के जरिए व्यक्ति को भविष्य में आने वाले संकट के समय और कारण के बारे में भी पता चल सकता है। यदि व्यक्ति सही समय पर सतर्क हो जाता है, तो वह संकट को टाल भी सकता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि जुलाई माह में 12 राशियों को किन-किन मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही इस दौरान किए जाने वाले अचूक उपायों के बारे में मेष से लेकर मीन राशिवालों को पता चलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

  • जुलाई में मेष राशिवालों को धैर्य को अपना दोस्त बनाना होगा, क्योंकि उनके कई काम पूरे होने में देरी होगी।
  • 18 जुलाई के बाद सोच-समझकर निर्णय लें और गैर जरूरी यात्राओं या परिवर्तन से बचें।
  • यदि जरूरी न हो तो कोई खर्चा न करें।
  • किसी भी बड़े निवेश या उधारी से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
  • रिश्तों में अहंकार को न आने दें और घरेलू तनाव का असर संबंधों पर न पड़ने दें।
  • 16 जुलाई के बाद पारिवारिक मामलों में तनाव की आशंका है।
  • 28 जुलाई तक बातचीत में ज्यादा विनम्रता लाएं।
  • इस महीने आप अपने पाचन का ध्यान रखें क्योंकि एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • तली-भुनी, मसालेदार और तीखी चीजों को खाने से बचें।
  • महीने के दूसरे भाग में पेट और दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सतर्क रहें।

उपाय-

  • हनुमान जी की पूजा करें।
  • हनुमान चालीसा पढ़ें।
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
  • हर दिन नीम के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  • जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था करें।
  • शनिवार को काले तिल या कंबल का दान करें।
  • शनि की शांति के लिए ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए ‘ऊँ कें केतवें नम:’ का जाप करें।
  • रोजाना सूर्य नमस्कार करें।
  • मानसिक शांति के लिए रोजाना 10 मिनट प्राणायाम करें।

ये भी पढ़ें- Neptune Planet: वरुण की वक्री चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, 159 दिन में दूर होंगी सभी परेशानियां

विज्ञापन

वृषभ राशि

  • 13 जुलाई के बाद नए कारोबारी फैसले लेने से बचें।
  • इस दौरान निवेश करना भी सही नहीं रहेगा।
  • बजट से बाहर जाकर खर्चा न करें।
  • भावनाओं में बहकर कठोर या आहत करने वाली बातें न कहें।
  • 28 जुलाई तक वैवाहिक जीवन में विवाद होने की संभावना है। इसलिए धैर्य रखें।
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दें।
  • मानसिक तनाव या शारीरिक कमजोरी की संभावना है।
  • घर में बिजली या अग्नि से संबंधित उपकरणों से सतर्क रहें। ये खराब हो सकते हैं या दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
  • घर में शांति रहे, इसके लिए क्रोध और विवाद से बचें।
  • गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।
  • मशीनों में भी चोट लगने के योग हैं।
  • हृदय, अस्थमा या ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत के प्रति लापरवाह न रहें। भरपूर नींद लें और खान-पान पर ध्यान दें।

उपाय-

  • मंगल और केतु की शांति के लिए बरगद के पेड़ की जड़ पर मीठा दूध चढ़ाएं।
  • तनाव से मुक्ति पाने के लिए बरगद की गीली मिट्टी को नाभि पर लगाएं।
  • गृह क्लेश से मुक्ति पाने के लिए हफ्ते में एक बार जटा वाला नारियल किसी मंदिर में दान करें।
  • काम में रुकावटें आ रही हैं तो नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • राहु और शनि को खुश करने के लिए किसी बीमार व्यक्ति की सहायता करें।

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 10 राशिवालों को जुलाई माह में किन-किन मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ