ये 4 राशि वाले बन सकते हैं करोड़पति, राजकुमार के घर आने वाले हैं 'सेनापति'

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई की रात 8 बजकर 11 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कन्या राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों की लाइफ में पॉजिटिव चेंज आना तय है। इन राशि वालों को कई प्रकार से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही इन राशि वालों के जीवन की परेशानियों का भी अंत हो जाएगा। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है।

Mangal Gochar 2025

credit- freepik

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति और भूमिपुत्र कहे जाने वाले मंगल अभी सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं। आगामी 28 जुलाई की रात 8 बजकर 11 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर से कुछ राशि वालों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, जोश और मेहनत का प्रतीक माना जाता है, और इनका गोचर सभी राशियों पर असर डालता है। कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजुकमार बुध हैं। ग्रहों के सेनापति का ग्रहों के राजकुमार के घर में आना कुछ राशियों को करियर, धन और निजी जीवन में बड़ा फायदा देगा। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। आइए जानते हैं कि मंगल के कन्या राशि में प्रवेश से किन राशि वालों को लाभ होगा?

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और यह गोचर इस राशि वालों के छठवें भाव को प्रभावित करेगा।यह भाव नौकरी, प्रतियोगिता और स्वास्थ्य से जुड़ा है। मेष वालों को इस समय काम में नई ऊंचाइयां हासिल करने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नए प्रोजेक्ट्स या बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार और मुनाफे का है। प्रतिद्वंद्वियों पर आप आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। रिश्तों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे आपसी तालमेल बढ़ेगा। सेहत में जोश बना रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और खानपान का ध्यान रखें।

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ें और लाल चंदन का टीका लगाएं।

सिंह राशि

सिंह वालों के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव पर असर डालेगा। यह भाव धन, बोलचाल और परिवार से जुड़ा है। इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी बातचीत और नेतृत्व की तारीफ होगी, जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है और प्रेम जीवन में मिठास आएगी। अपनी बातचीत में नरमी रखें, ताकि रिश्तों में कोई तनाव न आए।

उपाय: मंगलवार को गुड़ और भुने चने का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर लग्न भाव में होगा, जो व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास से जुड़ा है। इस गोचर से कन्या वालों का आत्मविश्वास आसमान छूएगा। आप अपनी योजनाओं को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से लागू कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और नेतृत्व की तारीफ होगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्से और तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।

उपाय: नीम का पौधा लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक का स्वामी भी मंगल है और इस गोचर से मंगल ग्यारहवें यानी लाभ भाव में असर डालेंगे। यह समय वृश्चिक वालों के लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से बहुत शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपका सामाजिक और प्रोफेशनल नेटवर्क बढ़ेगा, जिससे आपकी इज्जत में इजाफा होगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। इस दौरान अपनी योजनाओं को सलीके से लागू करें, क्योंकि मंगल की ऊर्जा आपको कामयाबी दिलाएगी।

उपाय: रक्तदान करें या मंगलवार को लाल मसूर की दाल का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ