---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: घर में कांच टूटने से मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें वास्तु शास्त्र के शुभ-अशुभ नियम

Vastu Tips: यूं तो घर में किसी भी चीज का टूटना अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन कांच यानी शीशे के टूटने को लेकर लोग दो तरह की बातें करते हैं। कुछ लोग इसे अच्छा मानते हैं, तो कुछ के अनुसार यह घर को बर्बाद कर सकता है। आइए जानते हैं कि इस मामले में वास्तु शास्त्र क्या कहता है और जानते हैं कि घर में कांच टूटना शुभ या अशुभ।

---विज्ञापन---

Vastu Tips: ऐसा कोई घर नहीं होगा, जिसमें कांच की कम से कम एक-दो वस्तुएं न हों। एक आईना तो हर घर में जरूर होता है। कई बार घर में कांच की वस्तुएं टूट जाती हैं। कुछ लोग इसे नजरंदाज कर देते हैं, तो कुछ इसे बहुत अशुभ मानते हैं। आइए जानते हैं कि घर में कांच टूटने को लेकर वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

कांच का टूटना है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांच का टूटना शुभ होता है। इसका टूटना यह संकेत देता है कि कुछ बहुत अशुभ होने वाला था, जिसे कांच ने अपने ऊपर ले लिया और टूट कर उस घटना को होने से रोक दिया। मतलब है कि घर पर आने वाले संकट को कांच ने अपने ऊपर लेकर संकट को टाल दिया है।

---विज्ञापन---

घर में न रखें कांच के टूटे टुकड़े

वास्तु शास्त्र में भले ही कांच टूटने को शुभ माना गया है, लेकिन कांच के टूटे टुकड़ों को लेकर यह शास्त्र बहुत सख्त है। इसके अनुसार टूटे टुकड़ों तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए, अन्यथा घर में बहुत तेजी से नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है, जो कोई अनहोनी कर सकती है। और हां, इन टूटे टुकड़ों को चुपचाप फेंकना चाहिए।

कांच टूटने से मिलते हैं ये शुभ संकेत

1. घर में खिड़की या दरवाजे के कांच के अपने आप अचानक टूट जाने या दरार पड़ जाने से इस बात का संकेत मिलता है कि घर में जल्दी ही कोई अच्छी खबर या पैसा आने वाला है।

---विज्ञापन---

2. कांच या आईना के अचानक टूटने से यह संकेत मिलता है कि कोई पुराना गतिरोध या विवाद खत्म होने वाला है।

3. घर में कांच या शीशा के टूटने से यह भी पता चलता है कि यदि कोई व्यक्ति बीमार है, तो वह जल्द ठीक होने वाला है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 17 मुखी रुद्राक्ष है गुडलक और ‘आइडियल लाइफ पार्टनर’ पाने की चाबी, जानें महत्व और धारण करने की विधि

कांच टूटने के अशुभ संकेत

4. घर में कांच या शीशा को टूटने नहीं देना चाहिए, क्योंकि कांच टूटने से घर के सदस्यों पर बड़ा संकट आ सकता है।

---विज्ञापन---

5. घर में बार-बार कांच टूटने से यह इशारा मिलता है कि घर पर कोई बहुत बड़ी विपत्ति आनेवाली है, जो घर बर्बाद कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जान लें झाड़ू खरीदने के 2 शुभ दिन, नहीं तो रूठ जाएंगी लक्ष्मीजी, छा जाएगी कंगाली

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 18, 2024 08:38 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola