Makar Rashifal 2025

Video: शुक्र की कृपा से जुलाई में इस राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नई साझेदारी से भी होगा लाभ

Makar Rashifal 2025: धन-वैभव के दाता शुक्र की कृपा से जुलाई माह में कई राशिवालों को लाभ होगा, जिसमें मकर राशि के जातक भी शामिल हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि मकर राशि वाले कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों के लिए ये महीना किन-किन मामलों में अच्छा रहने वाला है।

Makar Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, सुख, लग्जरी, सुंदरता और प्यार का दाता माना जाता है। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान होते हैं, उन्हें हर काम में भाग्य का साथ मिलता है और एक के बाद एक कार्य पूरे होने लगते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई माह में समय-समय पर शुक्र गोचर से मकर राशिवाले कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों को लाभ होगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे और धीरे-धीरे कार्यशैली में सुधार होगा। महीने के पहले भाग में बोनस मिल सकता है। इसके अलावा प्रमोशन मिलने के भी योग हैं।

विज्ञापन

26 जुलाई 2025 तक मकर राशिवाले कारोबारियों को भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश या नया काम शुरू करने के लिए ये समय सही है। नई साझेदारी से भी लाभ होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि जुलाई माह में मकर राशिवालों के लिए लोन लेना सही रहेगा या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ