Vastu Tips: लेडिज जरूर जानें घर में कहां नहीं रखनी चाहिए ज्वेलरी? अलमारी के 10 वास्तु टिप्स

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में धन और अलमारी या ट्रंक के स्थान और दिशा को लेकर विस्तार से नियम बनाए गए हैं, क्योंकि घर में धन टिकने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि किस दिशा और स्थान पर ज्वेलरी और अलमारी रखने से लाभ और हानि होती है?

vastu-tips-for-jewellery

Vastu Tips: प्रायः हर घर में एक अलमारी या ट्रंक या फिर एक बड़ा बॉक्स जरूर होता है। ये चाहे स्टील की हो या लोहे या किसी और धातु की या फिर लकड़ी की, इसको लेकर वास्तु शास्त्र के नियम बहुत सख्त और स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन घर में ज्वेलरी यानी आभूषण और अलमारी की दिशा और उसके स्थान को लेकर वास्तु शास्त्र के नियम बहुत स्पष्ट हैं। मान्यता है कि इन नियमों के उल्लंघन से धन की हानि तो होती ही है, स्वास्थ्य और मानिसक परेशानियां भी आती हैं। महिलाओं को ये वास्तु टिप्स जरूर जानना चाहिए ताकि बचत और धन वृद्धि हो सके। आइए जानते हैं कि अलमारी रखने के वास्तु नियम क्या हैं और घर में ज्वेलरी को किस दिशा में नहीं रखनी चाहिए?

विज्ञापन

अलमारी के 10 वास्तु टिप्स

1- अलमारी को दक्षिणी दीवार से सटाकर रखने से घर में धन और आभूषण में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

2- घर में धन की आमद बढाने के लिए अलमारी को पश्चिमी दीवार से सटाकर रखना चाहिए।

3- यदि आप चाहते हैं कि घर में सेविंग्स यानी बचत हो तो आपको अलमारी वायव्य कोण यानी पश्चिम-उत्तर कोने में नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

4- यदि आपको धन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और धन पानी की तरह खर्च होता है और आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो अलमारी को नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम कोने में भूल से भी न रखें।

5- अलमारी मुख दरवाजे की ओर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।

विज्ञापन

6- अलमारी के पल्ले यानी कपाट दक्षिण दिशा में खुलने से धन और आभूषण के चोरी होने का डर रहता है।

7- धन की इज्जत जरूर है। इसके लिए अलमारी अलमारी को हमेशा जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर रखने से घर में धन टिकता है।

विज्ञापन

8- वास्तु शास्त्र में अलमारी को दो रंगों से रंगने के लिए मना किया गया है, ये रंग हैं: लाल और हरा।

9- जिस अलमारी में धन रखते हैं, उसे कभी खाली नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

10- जहां तक हो अलमारी पर शीशा नहीं लगवाना चाहिए, यह धन की आमद में बाधा बन सकता है।

विज्ञापन

इस दिशा में भूल से भी न रखें ज्वेलरी

यदि आपकी अलमारी उत्तर दिशा में रखी हुई है और उसका कपाट दक्षिण दिशा में खुलता है, तो बिना देर किए अलमारी की जगह बदल लीजिए। दक्षिण दिशा में यम का निवास माना गया है। वास्तु शास्त्र एक अनुसार, यह ज्वेलरी रखने के निषिद्ध है। इससे लक्ष्मी घर में निकल जाती हैं। हेल्थ प्रॉब्लम हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं। इलाज करवाने में ज्वेलरी बिक सकती है। घर पर निर्धनता की काली छाया पड़ सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ