Pausha Putrada Ekadashi 2025 Rashifal: वर्ष 2025 में 30 दिसंबर, वार मंगलवार को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जो कि 2025 की आखिरी एकादशी है. पौष पुत्रदा एकादशी का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. इस खास दिन व्रत रखने के साथ-साथ विष्णु जी की पूजा करने से महालाभ होता है. हालांकि, इस बार साल की आखिरी एकादशी पर रवि योग, सिद्ध योग और साध्य योग का महासंयोग भी बन रहा है.
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो पौष पुत्रदा एकादशी के धन-प्रेम के दाता ग्रह ‘शुक्र’ का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर होगा. मंगलवार की देर रात 10 बजे के आसपास शुक्र ग्रह का ये गोचर होगा. चलिए ज्योतिष शास्त्र की मदद से जानते हैं कि 30 दिसंबर 2025 का दिन किन राशियों के लिए शुक्र गोचर और 3 दुर्लभ योग के शुभ प्रभाव से खुशनुमा रहेगा.
वृषभ राशि:-
पौष पुत्रदा एकादशी का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी कारण परेशान हैं तो जल्द समस्या का हल मिल जाएगा. इसके अलावा समाज में मान-सम्मान मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो पौष पुत्रदा एकादशी के दिन वो ज्यादा कमजोर नहीं रहेगी. हालांकि, ऑफिशियल काम के चक्कर में आपको मंगलवार के दिन यात्रा करने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Ratna Shastra: शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए बेस्ट हैं ये 2 रत्न, धारण करते ही हो सकती है पैसों की बारिश
धनु राशि:-
जिन लोगों की राशि धनु है, उनके लिए पौष पुत्रदा एकादशी का दिन खुशनुमा रहेगा. करियर में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही मानसिक परेशानियां आपसे बहुत दूर रहेंगी. यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए 30 दिसंबर 2025 का दिन उत्तम है. हालांकि, जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
कुंभ राशि:-
वृषभ और धनु के अलावा कुंभ राशि वालों का भाग्य भी 30 दिसंबर 2025 के दिन मजबूत रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों को ऑफिशियल काम के चक्कर में यात्रा करनी पड़ेगी, जो लाभदायक रहेगी. इसके अलावा कारोबारियों व दुकानदारों को आर्थिक लाभ होगा. सेहत की बात करें तो वो पौष पुत्रदा एकादशी के दिन उम्रदराज जातकों की सही रहेगी. नया काम व नई डील करने के लिए एकादशी का दिन आपके लिए शुभ रहेगा.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti Yog 2026: 31 जनवरी से इन 4 राशियों को कई मामलों में मिलेगी सफलता, 2 बार बनेगा षडाष्टक दृष्टि योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
54 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines