Numerology: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर बरसती है भगवान गणेश की कृपा, ऋद्धि-सिद्धि की नहीं होती है कमी!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है। इनके बारे में कहा जाता है कि इन लोगों को कभी ऋद्धि-सिद्धि यानी ज्ञान, धन, समृद्धि आदि की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं, मूलांक 5 की किन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

mulank-5-ke-gun-dosh

Numerology: न्यूमेरोलॉजी में 5 से लेकर 9 तक के नंबरों को मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि ये 9 संख्याएं ब्रह्मांड की मौलिक ऊर्जा से सीधे तौर पर जुड़ी हैं। इसलिए इन सभी संख्याओं का सीधा असर जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि यहां जिन नंबरों को आम इंसान एक आम और खामोश नंबर ही मानता है, वही नंबर एक अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के पास जैसे बहुत खास और बड़बोले हो जाते हैं। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के सामने के आने देर होती है कि ये संख्याएं ऐसे-ऐसे राज सामने लाती हैं कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 की 3 खास तारीखों में जन्म लेने वाले लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। कहा जाता है कि इन व्यक्तियों को जीवन में कभी भी ऋद्धि-सिद्धि यानी ज्ञान, धन, और समृद्धि की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं कि मूलांक 5 के अंतर्गत कौन-सी 3 तारीखों में जन्मे लोग गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं और इनमें क्या विशेष गुण पाए जाते हैं।

विज्ञापन

स्वामी ग्रह और तारीखें

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह हैं, ग्रहों के राजकुमार बुध। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के मुताबिक, इस मूलांक की इन 3 खास तारीखों जन्मे व्यक्तियों पर उनके ग्रह स्वामी और स्वामी ग्रह के स्वामी यानी भगवान गणेश का अत्यधिक प्रभाव रहता है। बुध व्यक्ति के वाणी, बुद्धि, तार्किक क्षमता, धन कमाने की क्षमता, व्यापार, साझेदारी, संचार स्किल आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। भगवान गणेश की कृपा से इस मूलांक के लोग इन सेक्टर में काफी उन्नति करते हैं।

विज्ञापन

बुध का प्रभाव होता है अधिक

मूलांक 5 वाले लोग बुध ग्रह के प्रभाव में होते हैं। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इसीलिए मूलांक 5 वाले लोग बेहद बुद्धिमान, चतुर और बातचीत के माहिर होते हैं। मूलांक 5 वाले लोग बेहद बुद्धिमान और चतुर होते हैं। वे किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेते हैं।

व्यापार में मिलती है जबरदस्त सफलता

मूलांक 5 वाले लोग अच्छे वक्ता होते हैं। इनकी वाणी में एक अद्भुत प्रभाव होता है। वे अपनी बातों से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। बुध ग्रह का प्रभाव होने के कारण ये लोग व्यापार में काफी सफल होते हैं। इन लोगों पर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन

होते हैं बेहद मिलनसार

यह देखा गया है कि मूलांक 5 के लोग हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है, जिसके कारण ये लोग बहुत लोकप्रिय होते हैं। मूलांक 5 वाले लोग कई क्षेत्रों में रुचि रखते हैं और उनमें सफल भी हो सकते हैं। वे लेखक, पत्रकार, विज्ञापन, मार्केटिंग, बिक्री, यात्रा, मनोरंजन आदि क्षेत्रों में अच्छा कर सकते हैं।

बंधन को नहीं करते हैं पसंद

मूलांक 5 वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं और कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये लोग रिश्तों में भी स्वतंत्रता चाहते हैं। वे किसी भी तरह के बंधन को पसंद नहीं करते। हालांकि कभी-कभी ये लोग एक से अधिक लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं।

विज्ञापन

होती है ये कमियां

कभी-कभी मूलांक 5 वाले लोग की आय में उतार-चढ़ाव आ सकता है क्योंकि वे अक्सर कई परियोजनाओं पर एक साथ काम करते हैं। चूंकि इस मूलांक वाले लोग स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं। वे एक ही जगह पर बंधे रहना पसंद नहीं करते हैं। इससे इनके जीवन स्थिरता नहीं होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ