Numerology Prediction: 18 जुलाई 2026 का दिन एनर्जी और स्मार्ट डिसीजन का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन वाला दिन बन सकता है. इस दिन जातकों के अंदर कुछ बड़ा करने का जोश रहेगा, लेकिन अच्छी बात यह होगी कि जातक बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं लेंगे. अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, जैसे जॉब से जुड़ा मामला, सरकारी काम, कोर्ट-कचहरी का केस या कोई बड़ा पर्सनल गोल, तो उस पर आगे बढ़ने का सही मौका इस दिन मिल सकता है. साथ ही इस दिन मेहनत का पूरा साथ मिलेगा. धैर्य भी बना रहेगा. इसलिए मुश्किल काम भी आसान लग सकते हैं. बस गुस्से, जल्दबाजी और बेवजह की बहस से बचना होगा. जितना शांत रहकर प्लानिंग करेंगे, उतना ही अच्छा रिजल्ट करियर, पैसा और पर्सनल लाइफ में देखने को मिल सकता है.
अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से 18 जुलाई 2026 का मूलांक 1+8 = 9 बनता है. मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से है. मंगल साहस, आत्मविश्वास, लीडरशिप, एक्शन और हिम्मत के स्वामी और दाता ग्रह हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 1+8+0+7+2+0+2+6 = 26 और फिर 2+6 का एकल अंक यानी भाग्यांक 8 बनता है. भाग्यांक 8 का संबंध शनि ग्रह से है. शनि अनुशासन, धैर्य, मेहनत और सही फैसलों के स्वामी ग्रह हैं. इस प्रकार, इस दिन मंगल का जोश और शनि की समझदारी साथ मिलकर काम कर सकती है. यही वजह है कि बड़े फैसले लेने, नए काम शुरू करने और अपने लक्ष्य पर फोकस करने के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है. विशेष कर, एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट, रियल एस्टेट, लीगल, स्पोर्ट्स, इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को इसका अच्छा फायदा हो सकता है. आइए जानते हैं, इस दिन की पॉजिटिव एनर्जी किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा लकी साबित हो सकती है और उन्हें क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?
18 जुलाई के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल
18 जुलाई मूलांक 8 के जातकों के लिए रिजल्ट देने वाला दिन बन सकता है. मेहनत आखिर रंग दिखा सकती है. रुके काम धीरे-धीरे ट्रैक पर आएंगे. ऑफिस में आपका काम नोटिस किया जाएगा. किसी सीनियर का सपोर्ट मिल सकता है. बिजनेस में नई अपॉर्च्युनिटी सामने आ सकती है. पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छी खबर मिल सकती है. इनकम पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं. बेवजह खर्च करने से बचें. फैमिली में आपकी बात को अहमियत मिलेगी. लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. रिलेशनशिप में ट्रस्ट और मजबूत होगा. किसी पुराने दोस्त से अचानक कनेक्शन बन सकता है. हेल्थ ठीक रहेगी. बस नींद और रेस्ट को नजरअंदाज न करें. धैर्य बनाए रखेंगे तो उम्मीद से बेहतर रिजल्ट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Alpha Zodiac Signs: इन 4 राशियों की महिलाएं होती हैं ‘अल्फा’, जिनसे खौफ खाकर भी ‘इंप्रेस’ होते हैं लोग
18 जुलाई के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल
18 जुलाई का दिन मूलांक 3 के जातकों के लिए नई अपॉर्च्युनिटी लेकर आ सकता है. आपकी सोच लोगों को इंप्रेस करेगी. स्टूडेंट्स को अच्छी न्यूज मिल सकती है. एग्जाम या इंटरव्यू में कॉन्फिडेंस बना रहेगा. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. जॉब बदलने की प्लानिंग आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में किसी एक्सपर्ट की सलाह फायदा दिला सकती है. पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. लॉन्ग टर्म प्लान ज्यादा फायदेमंद रहेगा. घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा. किसी अच्छी खबर से खुशी बढ़ सकती है. रिलेशनशिप पहले से ज्यादा मजबूत होगा. लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनेगी. दोस्तों के साथ अच्छा टाइम बिताने का मौका मिलेगा. छोटी ट्रिप भी प्लान हो सकती है. आपका कॉन्फिडेंस ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहतरीन ‘Listener’, हर कोई हो जाता है इनका दीवाना
18 जुलाई के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल
18 जुलाई को मूलांक 9 के जातकों की एनर्जी उनको सबसे अलग बना सकती है. लंबे समय से अटका टारगेट आगे बढ़ सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में शानदार इम्प्रेशन पड़ेगा. बिजनेस में बड़ा डिसीजन लेने का सही समय रहेगा. इनकम बढ़ाने का नया सोर्स मिल सकता है. पुराने नेटवर्क से अच्छा फायदा होने के संकेत हैं. फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा. रिलेशनशिप में खुलकर बातचीत होगी. पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. फिटनेस पर फोकस बढ़ेगा. गुस्से और जल्दबाजी से दूरी रखें. शांत दिमाग से लिया गया फैसला आगे बड़ा फायदा देगा. पॉजिटिव माइंडसेट पूरे दिन आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ रहेगा.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines