हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 14 सितंबर से शुरू होगा इन 3 मूलांक वालों का अच्छा दौर, धन की चिंता होगी दूर

Numerology Prediction: 14 सितंबर, 2026 सोमवार को मूलांक 5 और भाग्यांक 6 की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. इसके साथ ही इस दिन पर चंद्रमा का प्रभाव रहेगी. यह अंक ज्योतिषीय योग 3 मूलांकों के जातकों के लिए धन की चिंता दूर करने और तरक्की का नया दौर शुरू करने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन से हैं?

विज्ञापन
14 सितंबर को मूलांक 5 और भाग्यांक 6 अंक योग बन रहा है. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 14 September 2026: 14 सितंबर, 2026 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, यह इनोवेशन, स्मार्ट वर्क और नई सोच के साथ मान-सम्मान का दिन साबित हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1+4 यानी 5 है, जबकि पूरी तारीख यानी 14-09-2026 का योग 1+4+0+9+2+0+2+6=24, फिर कुल योग 2+4=6 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 5 और भाग्यांक 6 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 5 का संबंध बुध से है, जो बुद्धि, वाणी, विवेक, कम्युनिकेशन, बिजनेस आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 6 के स्वामी शुक्र हैं, वे सुख, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, विलासिता और वैवाहिक सुख आदि के कारक हैं.

दूसरी ओर, 14 सितंबर का दिन सोमवार है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं. इस प्रकार 14 सितंबर के दिन के उपर बुध के मूलांक 5 और शुक्र के भाग्यांक 6 की ऊर्जा के साथ चंद्रमा का भी प्रभाव रहेगा. इससे यह दिन बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग-संयोग का सभी मूलांकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन यह 3 मूलांक वालों के लिए बेहद फलदायी होने के योग दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनका अच्छा दौर शुरू हो सकता है और धन की चिंता दूरी होगी?

14 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 के जातकों के लिए 14 सितंबर का दिन इनोवेशन, मेंटल पीस यानी मानसिक शांति और अचानक धन लाभ का दिन साबित हो सकता है. इस दिन आपको भाग्य का साथ मिल सकता है. अटके हुए काम आसानी बन सकते हैं. आपकी इंट्यूशन की वजह से आपकी फर्म या कंपनी को बड़ा लाभ हो सकता है. कलीग आपकी तारीफ करेंगे. लेखन, फिल्म, मीडिया से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में होंगे. पारिवारिक सहयोग कायम रहेगा. मित्रों के संग हंसी-खुशी में गुजरेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ये 2 राशियां होती हैं महा-खर्चीली, ‘मूड खराब है’ कहकर शॉपिंग में उड़ा सकती है पूरी सैलरी

14 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

14 सितंबर का दिन मूलांक के जातकों के लिए स्मार्ट वर्क का एक बढ़िया दिन सिद्ध हो सकता है. आप अपनी तार्किक क्षमता के जरिए कम मेहनत से बाद फायदा उठा सकते हैं. बिजनेस में बड़ी डील सफल हो सकती है. ऑफिस के काम में बॉस भी आपकी बात से इम्प्रेस रहेंगे. रिटेल बिजनेस से जुड़े लोग इस दिन अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं. डाटा एनालिसिस के काम में भी लाभ होगा. यदि कारोबार के लोन चाहिए, तो अप्रूवल मिल सकता है. भाई से टाइमली हेल्प मिलने से कोई बड़ा मसला सुलझ सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: मंदिर में भगवान की परिक्रमा क्यों करते हैं? जानिए प्रदक्षिणा की परंपरा का धार्मिक महत्व और लाभ

14 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 के लोगों के लिए 14 सितंबर की तारीख बेहद सुख-सुविधाओं से भरी रह सकती है. घर के लिए लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं. रेडीमेड कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, ब्यूटी पार्लर आदि के काम से जुड़े लोग विशेष लाभ की स्थिति में रहेंगे. होटल, रेस्तरां, टूरिज्म सेक्टर में अच्छा मुनाफा होगा. नई गाड़ी लेने का प्लान है, तो बात फाइनल हो सकती है. लव रिलेशनशिप में रुकी हुई बात आगे बढ़ सकती है. मैरिड लाइफ भी सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Indoor Plant Vastu: मनी प्लांट के अलावा ये 5 पौधे घर में बढ़ाते हैं सुख-शांति, सोख लेती है नेगेटिव एनर्जी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola