हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति कर सकते हैं दो शादियां, लेकिन साबित होते हैं अच्छे आशिक

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाली खास तारीखों में जन्मे लोग अपने स्वामी ग्रह के प्रभाव से काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। देखा गया है कि इनके एक अधिक अफेयर होते हैं और दो शादियां भी करते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मे व्यक्तियों होती हैं ये विशेषताएं?

विज्ञापन

Numerology: बिजनेस में संख्याएं कुछ कहती हैं या कुछ संकेत देती हैं, लेकिन न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में ‘संख्याएं बहुत कुछ कहती हैं।’ इस शास्त्र में मूलांक का बहुत अधिक महत्व है। यह जन्म की तारीख से जुड़ा होता है और सिंगल डिजिट (अंक) में होता है। यहां जिन 3 तारीखों में जन्मे लोगों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 5 होता है। इन तारीखों में जन्मे लोग काफी बुद्धिमान और अच्छे विचारक होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलाकं की व्यक्तियों में क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?

मूलांक 5 की तारीख

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। ये काफी तेज दिमाग और तीव्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग काफी चतुर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इनका एक से अधिक लव अफेयर होता है और ये एक अधिक शादियां भी कर सकते हैं।

मूलांक 5 के स्वामी ग्रह

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख ने जन्मे यानी मूलांक 5 के स्वामी ग्रह हैं, बुध। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। इस मूलांक की तारीखों में पैदा हुए ये लोग बहुत रचनात्मक होते हैं और नए-नए विचारों से भरे रहते हैं। साथ ही ये लोग मिलनसार होते हैं और नए लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

दो विवाह की संभावना

फोटो साभार: unsplash.com

अक्सर यह देखा जाता है कि मूलांक 5 वाले लोग अपने जीवन में एक से अधिक बार विवाह करते हैं। इसका कारण ये है कि ये लोग जीवन में कई तरह के अनुभव लेना चाहते हैं। यह बहुत जल्द एक से दूसरे प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन उनके प्रेम संबंध स्थाई होते हैं और इनकी गृहस्थी काफी सुखी रहती है।

विज्ञापन

होते हैं अच्छे आशिक

बुध ग्रह लव अफेयर के कारक ग्रह है। इनके असर से लोगों में अपोजिट सेक्स के प्रति कम उम्र से ही जबरदस्त आकर्षण होता है। ये बहुत अच्छे आशिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

इन सबसे अलावा, मूलांक 5 वाले व्यक्ति यात्रा प्रेमी होते हैं। ये लोग यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं और नए-नए स्थानों को देखना चाहते हैं। साथी ये लोग अपनी अनोखी पहचान के लिए जाने जाते हैं। इनका दिमाग खुराफाती चीजों में भी खूब चलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किचन में खाना बनाने से पहले जरूर कर लें ये 2 काम, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!

ये भी पढ़ें: Lal Kitab Upay: रसोई में मौजूद ये 7 मसाले चमका देंगे किस्मत! जानें अचानक धन प्राप्ति के लाल किताब उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola