Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Health Tips By Numerology: फिट और हेल्दी रहने के लिए क्या करें? डेट ऑफ बर्थ से जानें स्वास्थ्य टिप्स और सावधानियां

Numerology Health Tips: क्या आप भी फिट नहीं रहते हैं या आएदिन आपको किसी न किसी बीमारी का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो ऐसे में आप न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र का सहारा ले सकते हैं. चलिए जन्मतिथि के आधार पर अपनी सेहत को बेहतर बनाने की टिप्स के बारे में जानते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 1, 2026 09:04
Numerology Health Tips
Credit- News24 Graphics

Health Tips By Date Of Birth: न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जो व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करती है. इसके जरिए मनुष्य की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और भविष्य की जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से बताएंगे कि व्यक्ति अपनी जन्मतिथि के आधार पर किन टिप्स को फॉलो करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है.

मूलांक 1 (जन्मतिथि- 1, 10, 19 और 28)

  • स्वास्थ्य टिप्स: योग और व्यायाम करें.
  • सावधानी: छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचें.

मूलांक 2 (जन्मतिथि- 2, 11, 20 और 29)

  • स्वास्थ्य टिप्स: ध्यान लगाएं और प्राणायाम करें.
  • सावधानी: पानी कम न पिएं.

मूलांक 3 (जन्मतिथि- 3, 12, 21 और 30)

  • स्वास्थ्य टिप्स: समय पर भोजन करें और व्यायाम करें.
  • सावधानी: जल्दी-जल्दी खाना न खाएं और न ही रोजाना तामसिक चीजों का सेवन करें.

मूलांक 4 (जन्मतिथि- 4, 13, 21 और 31)

  • स्वास्थ्य टिप्स: योग करें और हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं.
  • सावधानी: तनाव लेने से बचें और नशीली चीजों से दूर रहें.

मूलांक 5 (जन्मतिथि- 5, 14 और 23)

  • स्वास्थ्य टिप्स: नियमित रूप से व्यायाम करें और समय पर स्वस्थ आहार लें.
  • सावधानी: खाने को स्किप करने से बचें.

मूलांक 6 (जन्मतिथि- 6, 15 और 24)

  • स्वास्थ्य टिप्स: योग करें और ध्यान लगाएं.
  • सावधानी: नकारात्मक चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें.

मूलांक 7 (जन्मतिथि- 7, 16 और 25)

  • स्वास्थ्य टिप्स: नियमित रूप से प्राणायाम करें और दिन में एक बार दाल जरूर खाएं.
  • सावधानी: समय पर आहार लें और बाहर का खाना कम से कम खाएं.

ये भी पढ़ें- ग्रहण के दिन बच्चे का पैदा होना शुभ है या अशुभ? जानें Surya-Chandra Grahan से जुड़ी मान्यताएं

---विज्ञापन---

मूलांक 8 (जन्मतिथि- 8, 17 और 26)

  • स्वास्थ्य टिप्स: नियमित रूप से व्यायाम करें और फल ज्यादा से ज्यादा खाएं.
  • सावधानी: तनाव लेने से बचें और तला-भुना खाना ज्यादा न खाएं.

मूलांक 9 (जन्मतिथि- 9, 18 और 27)

  • स्वास्थ्य टिप्स: योग और व्यायाम करें.
  • सावधानी: तामसिक चीजों को खाने से बचें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2026 09:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.