हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Numerology Forecast: 2 जुलाई से इन 3 मूलांक वालों के लिए बदल सकते हैं हालात, बनेंगे करियर- कारोबार में धन लाभ के योग

Numerology Forecast: 2 जुलाई की न्यूमरोलॉजी एनर्जी कई लोगों के लिए नए मौके और बेहतर फैसलों का समय बना सकती है. इससे 3 मूलांक वालों के करियर, कारोबार और धन लाभ के योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Forecast: 2 जुलाई 2026 की न्यूमरोलॉजी वाइब काफी दिलचस्प रहने वाली है. इस दिन जातकों का हार्ट सॉफ्ट रहेगा, लेकिन माइंड स्ट्रॉन्ग मोड में काम करेगा. यानी इमोशनल भी रहेंगे और फैसले लेने का कॉन्फिडेंस भी हाई रहेगा. जो लॉग काफी समय से किसी जॉब, करियर, रिलेशनशिप या पर्सनल डिसीजन को टाल रहे थे, तो अब उसे लेकर एक्शन लेने का सही समय बन सकता है. बस छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करने या मूड स्विंग में आने से बचें. अगर इमोशन और लॉजिक का बैलेंस बना लिया, तो दिन काफी फेवरेबल हो सकता है.

अब बात करते हैं इस दिन की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस और एनर्जी की, तो 2 जुलाई का मूलांक 2 बनता है, जो चंद्रमा का अंक है. यह आपको इमोशनल इंटेलिजेंस, क्रिएटिव सोच और लोगों को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता देता है. वहीं पूरी तारीख 02-07-2026 का भाग्यांक 1 बनता है (0+2+0+7+2+0+2+6 = 19, 1+9 = 10, 1+0 = 1). भाग्यांक 1 का संबंध सूर्य से है, जो लीडरशिप, सेल्फ कॉन्फिडेंस और मजबूत पर्सनैलिटी के प्रतीक हैं. आसान भाषा में कहें, तो इस दिन का मैसेज है- ‘दिल की सुनो, लेकिन फैसले पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लो.’ यह दिन खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया, काउंसलिंग, आर्ट, मार्केटिंग, मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, 2 जुलाई 2026 का यह अंक ज्योतिषीय योग किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा लकी साबित हो सकता है?

मूलांक 1 का भविष्यफल

2 जुलाई की एनर्जी मूलांक 1 यानी 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों के फेवर में काम कर सकती है. लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ेगा. ऑफिस में आपकी बात को सीरियस लिया जाएगा. नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं. सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट या काम को अच्छी रीच मिल सकती है. बैंक या सरकारी दफ्तर से जुड़ा कोई काम आसान हो सकता है. परिवार में आपकी सलाह की अहमियत बढ़ेगी. किसी बड़े भाई या मेंटर से सही गाइडेंस मिलेगी. स्टूडेंट्स का फोकस पहले से बेहतर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अच्छी प्रोग्रेस होगी. अगर किसी कानूनी मामले में उलझे हैं, तो बातचीत से रास्ता निकल सकता है. किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर करें. इससे मानसिक सुकून भी मिलेगा और रिश्ते भी मजबूत होंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Love Prediction: शादी के बाद भी दूसरों का ‘क्रश’ बने रहते हैं ये लोग, जन्म तारीख में छुपा है जवाब

मूलांक 2 का भविष्यफल

2 जुलाई का दिन मूलांक 2 यानी किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 को पैदा हुए लोगों की इमोशनल स्ट्रेंथ को नई दिशा देगा. रिश्तों में चल रही गलतफहमी धीरे-धीरे खत्म हो सकती है. पार्टनर या परिवार के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. कंटेंट क्रिएशन, डिजाइन, मीडिया, टीचिंग या काउंसलिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. फ्रीलांसर के लिए नया क्लाइंट मिलने की संभावना है. किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात नई शुरुआत करा सकती है. पड़ोसी या रिश्तेदार के साथ चला आ रहा छोटा विवाद शांत हो सकता है. अगर किरायेदार या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला है, तो राहत मिलने के संकेत हैं. स्टूडेंट्स को किसी शिक्षक का खास सहयोग मिलेगा. रात तक कोई अच्छी खबर मूड फ्रेश कर सकती है. बस भावुक होकर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें. अपनी बात साफ और सीधे तरीके से रखें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 यानी 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों के लिए 2 जुलाई का यह दिन धन और नेटवर्किंग दोनों के लिए अच्छा माना जा सकता है. बिजनेस में नया ग्राहक जुड़ सकता है. ऑनलाइन सेल या डिजिटल प्लेटफॉर्म से कमाई बढ़ने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों की प्रोफाइल मजबूत होगी. इंटरव्यू या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है. घर की साज-सज्जा या प्रॉपर्टी की छोटी मरम्मत पर खर्च हो सकता है, लेकिन इसका फायदा आगे मिलेगा. परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा शुरू हो सकती है. लव लाइफ में पुरानी नाराजगी कम होगी. अगर किसी रोगी, पशु या जरूरतमंद की मदद करेंगे, तो मन को अलग संतोष मिलेगा. हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन देर रात तक स्क्रीन देखने से बचें. किसी नए कोर्स या स्किल पर काम शुरू करेंगे, तो आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola