जन्म और मृत्यु जीवन के दो अलग पहलू हैं। जिस चीज का जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु होना निश्चित है। अक्सर लोगों को आपने पिछले जन्म के बारे में बात करते हुए सुना होगा। कहा जाता है कि पिछले जन्म के कर्म व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ते हैं। यदि व्यक्ति ने पिछले जन्म में बुरे कर्म किए होंगे, तो उसका भुगतान उसे वर्तमान में करना होगा। हालांकि ज्योतिष दृष्टि से देखें तो ये सिर्फ कही-सुनी बातें नहीं हैं। यदि व्यक्ति ने पिछले जन्म में बुरे कर्म किए होते हैं, तो उसका सामना उसे वर्तमान में भी करना होता है।
अंक शास्त्र में जन्म तिथि यानी मूलांक का खास महत्व है, जिसकी मदद से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि व्यक्ति के ऊपर पिछले जन्म का कर्ज है या नहीं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे व्यक्ति के ऊपर पिछले जन्म का कर्ज होता है। कई बार इसलिए इन्हें जीवन में देरी से सफलता मिलती है।
इनका पीछा नहीं छोड़ता पिछले जन्म का कर्ज!
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 2, 4, 7, 7, 13, 14, 16, 19 और 25 तारीख पर जन्मे लोग दिल के साफ और नेक होते हैं। इन्हें छल-कपट करना नहीं आता है। लेकिन इनके पिछले जन्म के कर्म इनका पीछा आसानी से नहीं छोड़ते हैं। इसलिए इनका जीवन कठिनाइयों से भरा रहता है। लेकिन जब इनके ऊपर से पिछले जन्म का कर्ज उतर जाता है, तब इन्हें ऊंचा मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक पाता है। इनके जीवन में सुख, शांति, खुशी, धन और वैभव आदि का वास सदा रहता है।
ये भी पढ़ें- Video: धनु राशि पर शुरू हुई शनि की ढैय्या, जानें आमदनी और नौकरी पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
ये लोग नहीं रह पाते गंदगी में!
वैदिक अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 5, 7, 10, 11, 13, 18, 20, 24, 28 और 30 तारीख को हुआ है, उनके अंदर सफाई का कीड़ा होता है। इन लोगों से थोड़ी-सी भी गंदगी बर्दाश्त नहीं होती है। ये लोग अपने आस-पास सफाई करते रहते हैं और इनका घर व ऑफिस भी हर समय चमचमाता रहता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines