Navpancham Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह गोचर से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। ग्रह की स्थिति बदलती है तो ग्रहों द्वारा अलग-अलग तरह के योग का भी निर्माण किया जाता है। इस बार नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है, जो 7 ग्रहों द्वारा बना जा रहा है। सात नवपंचम योग के निर्माण से सभी राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। मंगल ग्रह- शनि ग्रह का, गुरु ग्रह-केतु ग्रह का मंगल ग्रह-शुक्र ग्रह का, चंद्र ग्रह, बुध ग्रह- गुरु ग्रह और राहु ग्रह द्वारा 7 नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की जिंदगी में बड़े-बड़े बदलाव होने वाले हैं। जीवन में खुशहाली आएगी और आकस्मिक धन वृद्धि के योग बनेंगे। 7 नवपंचम योग के निर्माण से इस राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। सेहत पहले से बेहतर हो सकती है। मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। जिंदगी में काफी समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी और अच्छे दिन दस्तक देंगे। आय वृद्धि के साथ पदोन्नति होगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए सात नवपंचम योग का निर्माण होना फलदायी रहेगा। करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा हो सकता है। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग हैं। मार्केट निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आप कोई नई योजना बना सकते हैं जिससे मुनाफा हो सकता है। घर-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए 7 ग्रहों द्वारा निर्माण किया जा रहा नवपंचम योग उत्तम रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और इसके लिए आपकी योजनाएं भी काम आएंगी। करियर में सफलता पा सकते हैं, लेकिन अपनी मेहनत में कमी न आने दें और किसी तरह का घमंड न करें। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जातकों के लिए समय अनुकूल है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन साथ-साथ आय वृद्धि के योग भी बनेंगे। मकान या वाहन खरीदने की योजना फलदायी रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines