Narmada Jayanti 2024: साल 2024 में कब है नर्मदा जयंती? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Narmada Jayanti 2024 Me Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार, नर्मदा जयंती माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। आज इस खबर में जानेंगे नर्मदा जयंती कब है, शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Narmada Jayanti 2024

Narmada Jayanti 2024 Me Kab Hai:  हिंदू धर्म में कई सारे पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। सभी व्रत-त्योहार का अपना-अपना खास महत्व होता है। मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाला त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नर्मदा जयंती माघ माह के शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि को मनाई जाती है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नर्मदा जयंती नर्मदा नदी के जन्मदिन या उत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो पुण्य गंगा नदी में स्नान करने से मिलता है वहीं पुण्य नर्मदा नदी में स्नान करने से भी मिलता है। आज इस खबर में जानेंगे इस साल नर्मदा जयंती कब मनाई जाएगी। साथ ही इसका महत्व क्या है।

विज्ञापन

नर्मदा जयंती की शुभ तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, नर्मदा जयंती तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 10 मिनट से हो रही है वहीं समाप्ति 16 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर होगी। पंचांग के अनुसार, पुण्य काल का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। साथ ही महा पुण्य काल के शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजे सुबह तक रहेगा।

विज्ञापन

नर्मदा जयंती का क्या महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल नर्मदा जयंती माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन नर्मदा माता की पूजा मन से करनी चाहिए। मान्यता है जो जातक पूरी श्रद्धा से मां नर्मदा की पूजा करते हैं, उनके जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ