Lucky Zodiac Sign: 30 मई, 2026 को दिन शनिवार है, जो हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित है. यह ज्येष्ठ अधिकमास की शुक्ल चतुर्दशी तिथि है, जो पुरुषोत्तम मास का चौदहवां दिन है, जिसका शुभ संयोग रवि योग से हो रहा है. वहीं, इस दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का संयोग फलदायी शिव योग से हो रहा है. जहां तक 30 मई, 2026 को ग्रहों की स्थिति की बात है, तो इस दिन दो बड़े बदलाव हुए हैं. पहला, ग्रहों के राजकुमार बुध वृषभ राशि से निकल मिथुन राशि में चले गए हैं. इससे वृषभ राशि में बना बुधादित्य भंग हो गया. लेकिन, मिथुन राशि में त्रिग्रही योग के साथ लक्ष्मी-नारायण योग निर्मित हुआ है, जो बहुत फलदायी है. दूसरा, यह कि चंद्रमा भी तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. बाकी ग्रहों की स्थिति पूर्ववत हैं यानी मंगल मेष, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में गोचरस्थ रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन सब शुभ योगों के संयोग से 29 मई का दिन अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के लिए यह दिन सबसे अधिक फलदायी साबित हो सकता है?
30 मई का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों लिए 30 मई एक सुनहरा दिन साबित हो सकता है. आप दिन भर काम की व्यस्तता में सक्रिय रहेंगे. इस राशि में बना बुध, शुक्र और गुरु का संयोग इस राशि के लोगों की बातचीत और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएगा. आपके किसी पुराने कान्टैक्ट से अचानक कोई बड़ा अवसर मिलने योग बन रहे हैं. वर्क प्लेस पर आपकी बात प्रभाव छोड़ेगी. लोग सलाह मांग सकते हैं. जो लोग ऑनलाइन काम, मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनको जबरदस्त लाभ होने के चांस हैं. घर-परिवार में छोटे भाई-बहन के साथ पुराना विवाद समाप्त होगा. जिंदगी का एक बड़ा तनाव हटेगा. आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जो आपको आंतरिक खुशी देगा. कोई अच्छी खबर भी मिलेगी, जो मन हल्का कर सकती है.
30 मई का वृश्चिक राशिफल
30 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. इससे इस राशि के जातकों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है. आप आपने छोटे भाई-बहनों की परेशानियों को समझेंगे और दूर करेंगे. चंद्र प्रभाव से कई दिनों से चल रही कोई उलझन अचानक दूर हो सकती है. किसी करीबी व्यक्ति की की सलाह से आप सोचने का तरीका बदल सकते हैं. आपका यह नया रूप लोगों को भाएगा. ऑफिस में आपके विरोधी शांत पड़ सकते हैं. कारोबार में रुका हुआ कोई पुराना और बड़ा भुगतान मिलने के संकेत हैं. आप किसी धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताने के लिए जा सकते हैं. आप वहां पर लोगों की सेवा में मन भी लगाएंगे. घर में किसी बुजुर्ग के सेहत की स्थिति संभल जाएगी. इससे आपको मानसिक राहत मिलेगी.
30 मई का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों लिए 29 मई दिन काफी प्रैक्टिकल रहेगा. सोच और काम करने का तरीका बदल सकता है. कोई पुराना किया हुआ काम लाभ देगा. कारोबार में कोई नया ग्राहक भारी मुनाफा देकर जाएगा. कोई नई डील जुड़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आर्थिक मामलों को लेकर राहत महसूस हो सकती है. आप ऑफिस में किसी छोटे स्टाफ या सहकर्मी की मदद करेंगे. इससे वर्क प्लेस का माहौल बेहतर होगा. परिवार में किसी पुराने विवाद पर समझौते की स्थिति बन सकती है. आप घर की किसी अधूरी चीज को पूरा करने का निर्णय ले सकते हैं. वहीं, किसी गरीब व्यक्ति की मदद आपके मन को सुकून देगी.
30 मई का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए 30 मई का दिन किसी लक्ष्य को एक नई दिशा में सोचने और उसे उसके अनुसार पूरा करने का दिन बन सकता है. इसकी वजह होंगे राहु, जो आपको सामान्य रास्ते से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करेंगे. करियर में नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है. आपको अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए. वहीं, सोशल सर्कल में आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी. पुराने मित्र से मुलाकात होने के चांस हैं. इससे कोई नई योजना शुरू करने का रास्ता खुल सकता है. किसी तकनीकी काम में फायदा मिलने के संकेत हैं. ऑनलाइन बिजनेस में अधिक लाभ होगा. शाम तक कोई अधूरा काम पूरा होने से मन हल्का रहेगा. घर की कोई बड़ी जरूरत पूरी हो सकती है.
30 मई का मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों लिए 29 मई का दिन सकारात्मक मोड़ लेने वाला साबित होगा. शनिदेव का प्रभाव आपको अनुशासन और धैर्य का महत्व समझाएगा. कामकाज में जल्दबाजी छोड़ने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे. धीरे-धीरे ही सही निर्णायक फैसले होंगे. कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर या गुरु समान व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है. पुराने मित्र से अचानक बातचीत भावनात्मक राहत देगी. आप किसी सामाजिक सेवा कार्य में मन से शामिल होंगे. आपको कोई ओहदा भी मिल सकता है. घर में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी. शाम के के बाद भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।