हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahalakshmi Yog: इन 5 राशियों को अचानक मिलेगी बड़ी सफलता, चंद्र-मंगल की युति से बने महालक्ष्मी योग से होंगे मालामाल

Mahalakshmi Yog: 29 जून 2025 की सुबह में चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उसकी मंगल से युति महालक्ष्मी योग बनाएगी। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह योग विशेष रूप से धन, सफलता और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लाएगा। खासतौर पर 5 राशियों को अचानक बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mahalakshmi Yog: वैदिक ज्योतिष में सभी 9 ग्रहों में सबसे तेज गोचर करने वाले चंद्रमा 29 जून को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, मन, मस्तिष्क और जल तत्व के कारक और स्वामी ग्रह चंद्रमा रविवार 29 जून, 2025 की सुबह में 06:33 AM बजे कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में चंद्रमा के गोचर से उनकी युति वहां पहले से विराजमान ग्रहों के सेनापति मंगल से होगी।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 29 जून को सिंह राशि में चंद्रमा के प्रवेश से मंगल के साथ बनी युति को ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी योग कहते हैं। इस चंद्र-मंगल योग यानी महालक्ष्मी योग का धन, समृद्धि, क्रिएटिविटी, बिजनेस, नौकरी, रिश्ता और प्रेम संबंधों पर व्यापक और काफी गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। यूं तो 29 जून से बनने वाले महालक्ष्मी योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अटके और रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप काफी मजबूत होंगे।

महालक्ष्मी योग का राशियों पर असर

चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभकारी है। जिन राशियों पर इसका प्रभाव है, वे जीवन में उन्नति की नई राह पर बढ़ेंगे। आइए जानते है, महालक्ष्मी योग किन 5 राशियों के लोगों को मालामाल बनाएगी?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा मनचाहा फल? ये असरदार वास्तु उपाय बनाएंगे बिगड़े काम

वृषभ राशि

महालक्ष्मी योग वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक समृद्धि और नौकरी में तरक्की का संदेश लेकर आया है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी, विशेषकर रियल एस्टेट या निवेश से जुड़े मामलों में। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

इस योग का कर्क राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। धन संबंधी मामलों में तेजी से सुधार होगा और निवेश से लाभ मिलेगा। जो लोग नया व्यापार या स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान साबित होगा। भाग्य आपका साथ देगा। लॉटरी, सट्टे या स्टॉक मार्केट में लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को चंद्र-मंगल की युति अत्यधिक शुभ फल देगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है, जो लाभकारी होगी। गुप्त स्रोतों, जैसे शेयर मार्केट, रिसर्च, अनलाइन गेम से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय शुभ है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और पुराने निवेश अब फल देने लगेंगे। व्यापार में नए गठजोड़ से विदेशी सौदों से लाभ होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। यदि आप शेयर बाजार या संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय लाभकारी रहेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस महालक्ष्मी योग से विशेष रूप से लाभ होगा। चंद्र-मंगल युति आपके करियर और आय को प्रभावित करेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी और वरिष्ठों से संबंध मजबूत होंगे। नया प्रोजेक्ट या डील फाइनल हो सकती है, जिससे बड़ी धनराशि प्राप्त होने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्य या नई खरीददारी का योग है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola