डॉ. के पी द्विवेदी शास्त्री
Miracles of Gopeshwar Mahadev: पौराणिक कथा के अनुसार द्वापरयुग में एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज की गोपियों के साथ महारास किया था। ये दृश्य इतना मनोहर था कि कई देवता भी इस दृश्य को देखने के लए आतुर थे, लेकिन इस महारास में सिर्फ महिलाएं ही शामिल हो सकती थीं। महादेव नारायण को अपना आराध्य मानते हैं, इसलिए वे अपने आराध्य की इस लीला का आनंद लेने के लए व्याकुल हो रहे थे। जब वे महारास देखने पृथ्वी लोक पर आए, तो गोपियों ने उन्हें वहां से ये कहकर लौटा दिया कि इस रास में पुरुषों का आना वर्जित है। इससे महादेव बहुत परेशान हो गए। तब माता पार्वती ने उन्हें यमुना मैया के पास भेजा। महादेव की इच्छा को देखकर यमुना मां ने उनका गोपी के रूप में शृंगार कर दिया।
तब महादेव गोपी रूप में उस महारास में शामिल हुए। इस रूप में भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें पहचान लिया। महारास समाप्त होने के बाद उन्होंने राधारानी के साथ मिलकर महादेव के गोपी रूप की पूजा की और उनसे इस रूप में ब्रज में ठहरने का आग्रह किया। महादेव ने अपने आराध्य के आग्रह को स्वीकार कर लिया। तब राधारानी ने उनके इस रूप को गोपेश्वर महादेव का नाम दिया। तब से आज तक महादेव का ये रूप वृंदावन में विराजमान है।
शिवरात्रि के दिन यहां दूर-दूर से भक्त आकर महादेव की आराधना करते हैं। भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक बताया जाता है गोपेश्वर महादेव का ये मंदिर। वृंदावन के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। कहा जाता है कि मंदिर में मौजूद शिवलिंग की स्थापना भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने की थी। वज्रनाभ मथुरा के राजा थे और उनके नाम से ही मथुरा क्षेत्र को ब्रजमंडल कहा जाता है। उन्होंने महाराज परीक्षित और महर्षि शांडिल्य के सहयोग से संपूर्ण ब्रजमंडल की दोबारा स्थापना की थी और ब्रजमंडल में कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर सहित अनेक मंदिरों का निर्माण कराया गया था। गोपेश्वर महादेव का मंदिर भी उनमें से एक है। इस मंदिर में आज भी शिव का गोपी के समान ही सोलह शृंगार कया जाता है। उसके बाद ही उनका पूजन होता है।
ज्ञातव्य हो कि यह विवरण गोपेश्वर महादेव सेवक परिवार से राकेश शर्मा द्वारा प्राप्त हुआ है। वह सेवक भी हैं और भक्त भी।
(लेखक अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।)
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
3 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines