हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: इन 4 राशियों के लोगों को हर काम में होगा 10 गुना लाभ, बुध-शुक्र के दशांक योग से होंगे मालामाल

Lucky Zodiac Signs: आज शुक्रवार 7 नवंबर, 2025 को दोपहर 12:21 PM बजे से बुध और शुक्र दशांक योग का निर्माण करेंगे, जो ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है. इस योग से 4 राशियों के जातकों के करियर और व्यवसाय में इस समय विशेष लाभ के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, यह योग इन ग्रहों से किन 4 राशियों के लिए कैसे अद्भुत अवसर लेकर आएगा?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: शुक्रवार 7 नवंबर की दोपहर में 12 बजकर 21 मिनट पर बुध और शुक्र एक-दूसरे से मात्र 36 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहेंगे. इसे ज्योतिष शास्त्र में ‘दशांक’ कहते हैं, इसकी मुख्य वजह वैदिक ज्योतिष के गणित शास्त्र में बताया गया है. वह यह है कि अंतरिक्ष में सभी राशियां और नक्षत्र मिलकर 360° का ‘भचक्र’ बनाते हैं. यदि इसे 10 बराबर हिस्सों में बाँटा जाए, तो हर हिस्सा 36° का होगा. जब दो ग्रह इसी 36° कोण पर स्थित होते हैं, तो इसे ज्योतिष में ‘दशांक योग’ कहते हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध और शुक्र के इस योग को 4 राशियों बेहद लाभ होने के योग हैं, क्योंकि एक तो यह कि शुक्र-बुध दोनों ही शुभ ग्रह हैं और दूसरी यह कि ये दोनों ग्रह क्रमशः धनु और वृश्चिक राशि में स्थित होकर इस योग का निर्माण करेंगे. आइए जानते हैं, आइए जानते हैं, वह वह 4 राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए यह समय अत्यंत शुभ है और जिनके जातकों को करियर और व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है. बुध और शुक्र के दशांक योग से आपके व्यवसाय और करियर में नए अवसर खुलेंगे. पुराने निवेश लाभ देने लगेंगे और आय के नए स्रोत विकसित होंगे. आपकी मेहनत का परिणाम आपको जल्दी मिलने लगेगा. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. यह समय आर्थिक मामलों में सतर्कता के साथ सही निर्णय लेने का भी है. नई योजनाओं पर काम करने के लिए यह समय उपयुक्त है और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Samudrik Shastra: केवल हथेली नहीं, जिनके तलवे पर होते हैं ये 3 निशान, चमक उठती है उनकी किस्मत

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए इस योग का असर बेहद लाभकारी है. नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में बड़ा समझौता आपके पक्ष में रहेगा. बुध-शुक्र का प्रभाव आपके सोचने-समझने और रणनीति बनाने की क्षमता को और भी मजबूत बनाएगा. धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और खर्चों में संतुलन भी बना रहेगा. आपके व्यवसायिक प्रयासों को समाज और सहकर्मियों से समर्थन मिलेगा. व्यापार में नई साझेदारियों और समझौतों से लाभ होने की संभावना है. शिक्षा या नई स्किल सीखने में भी सफलता प्राप्त होगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है. बुध-शुक्र दशांक योग से नए प्रोजेक्ट और करियर में उन्नति के दरवाजे खुलेंगे. निवेश के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है. आपकी बुद्धिमत्ता और व्यावहारिक दृष्टिकोण से कठिन परिस्थितियां भी आसान बन जाएंगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लंबी अवधि के निवेश में लाभ मिलने की पूरी संभावना है. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार के संकेत भी हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी है. व्यापार और नौकरी दोनों में अच्छे अवसर मिलेंगे. बुध-शुक्र के प्रभाव से धन लाभ होने के साथ ही आपके विचारों में स्पष्टता आएगी. यह समय नए प्रयोग करने और जोखिम उठाने का भी है. संबंधों में सामंजस्य रहेगा और पुराने विवाद सुलझने की संभावना है. सृजनात्मक विचारों से आप नई दिशा तय कर सकते हैं. भविष्य की योजनाओं में आगे बढ़ने के लिए यह समय उत्कृष्ट रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Buri Nazar ke Vastu Upay: आपको ही नहीं घर को भी लगती है बुरी नजर, करें ये असरदार उपाय, होने लगेगी बरकत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola