---विज्ञापन---

Religion angle-right

Buri Nazar ke Vastu Upay: आपको ही नहीं घर को भी लगती है बुरी नजर, करें ये असरदार उपाय, होने लगेगी बरकत

Buri Nazar ke Vastu Upay: क्या आपके घर में अचानक अशांति, पैसों की रुकावट या अजीब थकान महसूस होती है, तो हो सकता है घर पर बुरी नजर का असर हो. वास्तु शास्त्र में ऐसे संकेतों को नकारात्मक ऊर्जा माना गया है. आइए जानते है, कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय, जो घर की नजर उतारकर फिर से खुशहाली और बरकत लाने में मदद करेंगे.

---विज्ञापन---

Buri Nazar ke Vastu Upay: Vastu Upay: अक्सर लोग कहते हैं, ‘पता नहीं इस घर को किसकी नजर लग गई!’ कभी अचानक घर में अशांति बढ़ जाती है, पैसों की रुकावट आने लगती है, या बिना कारण थकान महसूस होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह संकेत होते हैं कि घर पर नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर का प्रभाव है. लेकिन चिंता की बात नहीं, कुछ आसान उपायों से आप घर की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं, घर को लगी नजर उतारने और सुख-शांति और बरकत बढ़ाने के वास्तु उपाय क्या हैं?

धूप से करें घर का शुद्धिकरण

वास्तु के अनुसार घर में रोज धूप दिखाना सबसे शक्तिशाली उपाय माना गया है. इसके लिए धूपधानी में ये 5 चीजें जरूर डालें- एक धूप कप, दो फूल वाली लौंग, कपूर के कुछ टुकड़े, एक क्रश किया हुआ तेजपत्ता और पीली सरसों के कुछ दाने. इन्हें जलाकर शाम के समय पूरे घर में धूप दिखाएं. खासकर मुख्य द्वार, रसोई और पूजा स्थान में. इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और वातावरण में सकारात्मकता फैलती है.

---विज्ञापन---

नींबू-मिर्च के उपाय

घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू और सात हरी मिर्चें धागे में पिरोकर लटकाएं. यह नजर से बचाने का सबसे लोकप्रिय, पारंपरिक और असरदार उपाय है. हर शनिवार को पुरानी नींबू-मिर्च को हटाकर नई लगा दें. इससे बुरी नजर का असर कम होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है.

नमक से दूर करें नेगेटिविटी

नमक को वास्तु में ‘ऊर्जा शुद्ध करने वाला तत्व’ माना गया है. एक कांच के बाउल में सेंधा नमक भरकर घर के कोनों में रखें, खासकर बैठक और शयनकक्ष में. हफ्ते में एक बार नमक बदल दें. चाहें तो पोछा लगाने के पानी में थोड़ा नमक मिला लें. यह घर की बुरी ऊर्जा को सोख लेता है और माहौल हल्का बनाता है.

---विज्ञापन---

नीला कपड़ा और कपूर का टोटका

रविवार या मंगलवार की शाम को नीले कपड़े में कपूर लपेटकर घर के मुख्य द्वार के पास जलाएं. ऐसा करने से घर में जमा नकारात्मकता तुरंत खत्म होती है और मन में शांति आती है. यह उपाय उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो लगातार बेचैनी या थकान महसूस करते हैं.

तुलसी और दीपक के उपाय

घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा लगाएं. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं. इससे घर का वातावरण पवित्र बनता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. तुलसी के पौधे को रोज पानी दें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें.

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि इन छोटे-छोटे वास्तु उपायों को यदि आप अपनी रूटीन का हिस्सा बना लें तो धीरे-धीरे घर का माहौल हल्का और सुखद होने लगेगा. नकारात्मक सोच दूर होगी, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और घर में बरकत आने लगेगी.

ये भी पढ़ें: Samudrik Shastra: केवल हथेली नहीं, जिनके तलवे पर होते हैं ये 3 निशान, चमक उठती है उनकी किस्मत

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Nov 06, 2025 08:49 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola